{"_id":"5f4e928d8ebc3e532c4d9356","slug":"inspaction-unnao-news-knp5801567123","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम को फिर कार्यालय में नहीं मिले सीडीओ, एक दिन का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम को फिर कार्यालय में नहीं मिले सीडीओ, एक दिन का वेतन रोका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। विकास भवन के निरीक्षण में डीएम को मुख्य विकास अधिकारी फिर गायब मिले। इसके अलावा चार अन्य जिलास्तरीय अधिकारी भी कार्यालय में अनुपस्थित नहीं थे। डीएम ने सभी का एक दिन का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है।
मंगलवार सुबह 10.15 बजे डीएम रवींद्र कुमार अचानक विकास भवन पहुंच गए। मुख्य द्वार पर स्थापित कोविड हेल्प डेस्क में कोई कर्मचारी उपस्थित नहीं पाया गया। यहां पर पल्स ऑक्सीमीटर भी उपलब्ध नहीं था। डीएम ने इस पर नाराजगी जताई।
उन्होंने संबंधित कर्मचारी का स्पष्टीकरण तलब करने आदेश दिया। निर्देश दिया कि डेस्क पर एक कर्मचारी हर हाल में उपस्थित रहकर कार्यालय आने वाले प्रत्येक व्यक्तियों की थर्मल स्कैनर, पल्स ऑक्सीमीटर से जांच अवश्य करें। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी डॉ. राजेश कुमार प्रजापति, परियोजना निदेशक डीआरडीए जनार्दन सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. पीके सिंह, परियोजना अधिकारी डूडा अरविंद कुमार व एआर कोऑपरेटिव विजय वर्मा अनुपस्थित पाए गए। उन्होंने सभी अधिकारियों का 1 सितंबर 2020 का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
डूडा कार्यालय के सभी कर्मी (चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी गीता देवी को छोड़कर) निरीक्षण के समय उपस्थित नहीं पाए गए। सभी अनुपस्थित कर्मचारियों का 1 सितंबर 2020 का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण प्राप्त कर जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करने के आदेश दिए। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता उपस्थित मिले। कोविड हेल्प डेस्क स्थापित मिली लेकिन पल्स ऑक्सीमीटर उपलब्ध नहीं मिला। निर्देशित किया गया तत्काल व्यवस्था कराकर पल्स ऑक्सीमीटर उपलब्ध कराएं। जिला कृषि अधिकारी कार्यालय में गंदगी मिली। कार्यालय के प्रवेश द्वार पर कूड़ा पड़ा था। डीएम ने कूड़े के लिए डस्टबिन रखवाने के निर्देश दिए। स्वच्छ भारत मिशन के कक्ष में सफाई नहीं मिली। उपस्थित कर्मचारी भी नजदीक बैठे मिले।