{"_id":"590786a74f1c1b5b354411c9","slug":"insects-found-in-pulses-ruckus","type":"story","status":"publish","title_hn":"दाल में मिले कीड़े, प्रसूताओं का हंगामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दाल में मिले कीड़े, प्रसूताओं का हंगामा
उन्नाव
Updated Tue, 02 May 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
जानकारी देती जिला महिला अस्पताल में भर्ती प्रसूता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिला महिला अस्पताल में मरीजों को दी गई दाल में कीड़े निकले। घटिया भोजन देख प्रसूताओं ने हंगामा किया। इसकी जानकारी होने पर वार्ड में तैनात स्टाफ नर्स ने आननफानन में दाल फिकवा दिया। प्रसूताओं ने अस्पताल में दिया जा रहा घटिया भोजन खाने से इनकार कर दिया। मामले को तूल पकड़ता देख महिला अस्पताल का स्टाफ मौके पर पहुंचा और प्रसूताओं को समझाकर शांत कराया। इस पर कुछ प्रसूताओं ने भोजन ले लिया, जबकि तमाम ने इनकार कर दिया।
प्रसूताओं का कहना है कि जब तक गुणवत्ता नहीं सुधरेगी अस्पताल का भोजन नहीं लेंगे। सीएमएस ने भी माना भोजन में गड़बड़ी है। इसकी रिपोर्ट सीएमओ को भेजी गई है और ठेकेदार का टेंडर निरस्त करने की बात कही।
रविवार देर शाम जिला महिला अस्पताल में प्रसूताओं को दाल-रोटी परोसा गया था। महिला वार्ड में भर्ती बांगरमऊ के मझिगवां निवासी सूरज की पत्नी रेशमा ने दाल में कीड़े देखे तो खाने से इनकार कर दिया। तीमारदारों ने दाल वार्ड में मौजूद स्टाफ नर्स को दिखाई। मामले को दबाने के प्रयास में नर्स ने दाल फेंक देने की बात कही। इसी दौरान इसी वार्ड में भर्ती सुमन पत्नी अजय निवासी लोकनगर की भी दाल में कीड़ा मिला।
विज्ञापन
इस पर लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। मामला अधिकारियाें तक न पहुंचे इसके लिए स्टाफ ने दोनों की दाल फेंक दी। सोमवार सुबह जब वार्ड में फिर भोजन दिया जाने लगा तो प्रसूताओं लेने से इंकार कर दिया। स्वास्थ्य विभाग कर्मियों ने समझाकर कुछ लोगों को भोजन दिया, लेकिन अधिकांश ने नहीं लिया। वार्ड में भर्ती एबीनगर निवासी प्रसूता रेनू पत्नी राजेश ने बताया कि वह पांच दिन से भर्ती हैं, लेकिन उन्हें सिर्फ एक दिन ही खाना मिला है।
बोले जिम्मेदार
दाल में कीड़े निकलने की शिकायत मिली है। इसके पहले भी खामियां मिलने की बात सामने आई है। जब तक सीएमएस फाइल नहीं भेजेंगी कोई कार्रवाई नहीं हो सकती। सीएमएस से ठेकेदार को हटाने के लिए फाइल भेजने के लिए कहा गया है। फाइल आते ही टेंडर निरस्त कर दिया जाएगा। - डा. चंद्रभूषणनाथ त्रिपाठी, सीएमओ
भोजन का ठेका हरदोई के बृजेश यादव के पास है। प्रसूताओं ने खाने में गड़बड़ी व दाल में कीड़े मिलने की शिकायत मिली है। ठेकेदार का लाइसेंस निरस्त किया जाएगा। -डा. सरोज श्रीवास्तव, सीएमएस