फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Innocent gave his life for not getting 50 rupees

पचास रुपये के लिए बेटे ने दी जान

Tue, 22 Feb 2022 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 12:14 AM IST
विज्ञापन
Innocent gave his life for not getting 50 rupees
चकलवंशी (उन्नाव)। आसीवन थाना क्षेत्र के सुभानीखेड़ा गांव में 50 रुपये मांगने पर मां ने बेटे को डांट दिया। इससे क्षुब्ध होकर मासूम ने फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

सुभानीखेड़ा निवासी तारिक अली के बेटे ताहिर (11) का शव सोमवार शाम घर के बरामदे में गमछे के फंदे से लटका मिला। खेत से घर पहुंची मां, बेटे का शव देख सन्न रह गई।
विज्ञापन

मां ने बताया कि बेटे ने उससे 50 रुपये मांगे थे। वह यह नहीं बता रहा था कि रुपये क्यों चाहिए। इस पर उसे डांट दिया और रुपये नहीं दिए थे। इसके बाद वह खेत चली गई। लौटकर आई तो बेटे का शव फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

ताहिर की मौत से मां, पिता, भाई जहूर, आरिफ, इरफान व आसिफ का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed