फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   injured si mother died in hospital

घायल महिला दरोगा की मां की इलाज के दौरान मौत

Wed, 07 Sep 2022 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
injured si mother died in hospital
उन्नाव। हमले में घायल महिला दरोगा की बुजुर्ग मां की कानपुर के नर्सिंग होम में मौत हो गई। घायल दरोगा और उनकी बेटी का इलाज जारी है। तीनों पर जमीन के विवाद में चाकू से हमला करने वाले युवक को पुलिस ने स्वाट टीम की मदद से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जुराखनखेड़ा निवासी महिला दरोगा प्रतिभा बाजपेई (45) का पड़ोसी अनुभव शुक्ला से जमीन संबंधी विवाद चल रहा है। तीन सितंबर को अनुभव दरोगा के घर गया था। दरोगा ने उसकी मौसी के सामने उसे फटकार लगाई थी। इसके बाद वह घर से चाकू लेकर पहुंचा और दरोगा, उनकी मां विंध्यवासिनी (70) व बेटी बेटी संस्कृति (15) के पेट व अन्य हिस्सों पर चाकू से वार कर घायल कर दिया था। तीनों को कानपुर हैलट रेफर किया गया था।
विज्ञापन

बाद में परिजनों ने तीनों को वहीं एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। सोमवार देर रात विंध्यवासिनी ने दम तोड़ दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद फरार अनुभव को मंगलवार सुबह कचहरी पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी का कहना है कि दरोगा उसे बार-बार फंसाने की धमकी दे रही थीं। उसके दिवंगत माता-पिता को लेकर भी उसे कोसा था। कोतवाल राजेश पाठक ने बताया कि जानलेवा हमले के मुकदमे में हत्या की धारा बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेपाल भागने की फिराक में था
आरोपी अनुभव का मोबाइल फोन बंद होने से पुलिस को उसकी लोकेशन नहीं मिल पाई। सर्विलांस टीम ने उसके व्हाट्स एप मैसेज और मेल आईडी के माध्यम से तलाश शुरू की। उसने दूसरे के फोन पर अपनी मेल आईडी का प्रयोग किया। उस पर काम करते ही पुलिस ने लोकेशन ट्रेस कर पीछा किया और गिरफ्तार कर लिया। वह नेपाल भागने की फिराक में था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed