फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   injured man died

जख्मी युवक की मौत

Tue, 29 Mar 2022 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
injured man died
नवाबगंज (उन्नाव)। कस्बा स्थित ससुराल आया हरदोई का युवक सोमवार सुबह लखनऊ-कानपुर हाईवे पर जख्मी पड़ा मिला। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृतक की बहन ने ससुरालियों पर हत्या करवाने का आरोप लगाया है जबकि पुलिस हादसे में मौत की बात कह रही है।
विज्ञापन

हरदोई के माधौगंज कस्बा निवासी गौरव बाजपेई (30) की दो साल पहले अजगैन के नवाबगंज कस्बा निवासी रानू से शादी हुई थी। होली पर वह ससुराल आया था। सोमवार सुबह गौरव लखनऊ-कानपुर हाईवे पर अजगैन कस्बा चौराहे के पास जख्मी पड़ा मिला। पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से जिला अस्पताल ले जाने के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पैदल सड़क पार करने के दौरान अज्ञात वाहन की टक्कर से गौरव की मौत होने की बात कही है।
विज्ञापन

मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। गौरव की बहन निहारिका ने बताया कि उसका भाई लखनऊ में प्राइवेट नौकरी करता था। भाई के ससुरालियों पर हत्या के उद्देश्य से घायल कर सड़क पर फेंके जाने की आशंका जता पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल पवन सोनकर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed