{"_id":"54c98359a69ccd032cb411e7e442273e","slug":"information-may-be-made-available-immediately-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूचनाएं तुरंत उपलब्ध कराई जाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूचनाएं तुरंत उपलब्ध कराई जाएं
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
Updated Thu, 21 Jan 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
राज्य सूचना आयुक्त अरविंद विष्ट ने बुधवार को कलेक्ट्रेट में सूचना के अधिकार के तहत मांगी गई सूचनाओं संबंधी शिकायतें सुनी और मौके पर मौजूद विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों द्वारा मांगी गई सूचनाएं तुरंत उपलब्ध कराई जाएं।
विज्ञापन
बिष्ट बुधवार दोपहर उन्नाव पहुंचे। पहले दिन 113 शिकायतें सुनी। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने अधिकारियों से कई बिंदुओं पर सूचनाएं मांगी थीं, लेकिन अधिकारी सूचना देने की बजाय उन्हें टरकाते रहे। इसके चलते उन लोगों को वांछित सूचनाएं नहीं मिल पाईं।
विज्ञापन
कुछ अधिकारी सूचना देने के नाम पर इतना ज्यादा शुल्क बता देते हैं कि वह देना उनके बस के बाहर हो जाता है। यह बताकर अधिकारी अपना बचाव कर लेते हैं और उन्हें सूचनाएं नहीं देनी पड़ती हैं।
विज्ञापन
यह सुनकर आयुक्त का पारा चढ़ गया और उन्होंने संबंधित अधिकारियों की क्लास ली और निर्देश दिए कि जो भी सूचनाएं मांगी जाएं, उसे लोगों को उपलब्ध कराया जाए। यदि किसी में शुल्क लगता है तो उसे सही जानकारी दी जाए।
सूचना आयुक्त गुरुवार को भी शहर में रहेंगे और कलेक्ट्रेट में आरटीआई से जुड़े मामलों की शिकायतें सुनेंगे।
-
25 जनवरी को मतदाताओं को दिलाएं शपथ- उन्नाव। जिला विद्यालय निरीक्षक देवकी सिंह ने सभी राजकीय/सहायता प्राप्त/वित्त विहीन मान्यता प्राप्त हाईस्कूल/इंटरमीडिएट कालेज के प्रधानाचार्यों को पत्र भेजकर निर्देश दिए हैं।
25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर विद्यालय के सभी वोटरों को मतदान के लिए जागरूक करते हुए उन्हें प्रेरित करें और शपथ दिलाएं।
---------------