फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   India written in field from paddy plant discussed on social media

किसान का कमाल: धान की पौध से खेत में लिखा ‘India’, फोटो पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया कमेंट

Sat, 22 Jul 2023 08:26 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, उन्नाव
अमर उजाला नेटवर्क, उन्नाव Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 22 Jul 2023 08:26 PM IST
सार

एक किसान ने अपने धान की पौध से खेत में इंडिया लिख दिया। जिसके बाद इस फोटो की सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है। हिलौली के शिवराजखेड़ा में किसान बेटे की इस फोटो पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कमेंट किया।

विज्ञापन
India written in field from paddy plant discussed on social media
शिवराजखेड़ा निवासी सौगेंद्र यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिलौली विकासखंड के गांव शिवराजखेड़ा के किसान बेटे की धान की पौध से खेत में लिखे ‘इंडिया’ की फोटो तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। अब तक इस फोटो पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के उपमुख्यमंत्री की पत्नी कमेंट कर चुके हैं।

विज्ञापन


किसान रामनरेश के पुत्र और पेशे से अधिवक्ता सौगेंद्र यादव ने बताया कि 19 जुलाई की सुबह वह गांव शिवराजखेड़ा स्थित अपने खेत में धान की रोपाई करने के लिए पहुंचे थे। वह धान नर्सरी के बंडल (पौध) खेत में रख रहे थे। तभी जानकारी हुई कि कर्नाटक में विपक्षी दलों के महागठबंधन की बैठक में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी शामिल हुए। 
विज्ञापन


सभी की सहमति से गठबंधन का नया नाम इंडिया रखे जाने की जानकारी हुई। समाजवादी विचारधारा से जुड़े होने के कारण वह खुश हुए। इसी दौरान खेत में पड़े धान की पौध से इंडिया लिखकर फोटो खींची और सोशल मीडिया पर शेयर कर दी। देखते ही देखते फोटो ट्रेंड करने लगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


20 जुलाई को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फोटो पर ट्वीट करते हुए लिखा कि भारत के खेत-गांव की आवाज, जिताएंगे इंडिया को इस बार। उसके बाद इस फोटो पर सपा नेताओं के लाइक कमेंट्स और शेयर करने की झड़ी लग गई। बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री ने भी अपने ट्विटर अकाउंट से इस फोटो को शेयर किया और लिखा देश का किसान भी इंडिया के साथ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed