फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Increasing diarrhea patients, 18 more admitted

बढ़ रहे डायरिया के मरीज, 18 और भर्ती

Sat, 16 Apr 2022 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Increasing diarrhea patients, 18 more admitted
जिल अस्पताल में भर्ती मरीज। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। मौसम के उतार चढ़ाव से डायरिया के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में 18 मरीज भर्ती हुए। एक सप्ताह में डायरिया पीड़ित 350 मरीज इलाज के लिए भर्ती हो चुके हैं।
विज्ञापन

लगातार मौसम में बदलाव के कारण लोग बुखार व डायरिया की चपेट में आ रहे हैं। शुक्रवार को जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में डायरिया के 18 मरीज भर्ती किए गए। भर्ती मरीजों में लोक नगर की याशीन(45) व मायादेवी (40), अचलगंज निवासी आदित्य (10) पुत्र राकेश, पूरननगर की बिंदा देवी (24) पत्नी दीपक, गुलाबखेड़ा निवासी सरिता (24) पत्नी सुधीर, हाकिमटोला के मो.फैज (16) पुत्र आलम,
विज्ञापन

लोकनगर की रोली साहू (21) पत्नी विनोद कुमार, अंजली (17) पुत्री विनोद, चौरा गांव निवासी संजू (37) पुत्र कैलाश, कैसरअली सरायं की शिवांगी (15) पुत्री बुद्धिलाल, तिवारीखेड़ा की अनन्या (4), सीपतपुर निवासी आर्या (7) पुत्री धर्मेंद्र, शाहगंज के अखिलेश तिवारी (53), गदनखेड़ा की कमला (40) व
विज्ञापन
विज्ञापन

अफजल नगर के रामबाबू (50) का इलाज इमरजेंसी वार्ड में चल रहा हैं। वहीं वार्ड नंबर एक में कांशीराम कालोनी निवासी काजल (14) पुत्री प्रमोद, सिंगरोसी निवासी अंजली (2) पुत्री श्रीराम की दो साल की बेटी व शहर के शानू के तीन साल के बेटे रितिक का इलाज चल रह है।

सीएमएस डॉ. पवन कुमार ने बताया कि डायरिया पीड़ित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। स्थिति यह है कि एक सप्ताह में 350 मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जा चुका है। मरीजों की संख्या बढ़ने से एक बेड पर दो मरीजों का इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed