फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Increasing dengue patients, administration alert

बढ़ रहे डेंगू मरीज, प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Mon, 01 Nov 2021 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Increasing dengue patients, administration alert
उन्नाव। जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के लाख प्रयासों के बाद भी डेंगू मरीजों की संख्या में कमी नहीं आ रहा है। हर दो तीन दिन में बढ़ रहे डेंगू मरीजों को देखते हुए डीएम ने स्वास्थ्य व पंचायती राज विभाग को अलर्ट किया है। निर्देश दिए हैं कि इसमें लापरवाही न बरती जाए। मरीज मिलते ही तत्काल जांच कराएं। पंचायती राज विभाग एंटी लार्वा का छिड़काव कराए।
विज्ञापन

दो महीने के अंतराल में जिले में डेंगू के 70 मरीज मिल चुके हैं। लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल से आने वाली रिपोर्टों में कभी चार, कभी छह तो कभी 24 मरीजों तक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। लगातार बढ़ रही मरीजों की संख्या प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के लिए चिंता का विषय बन गई है। इसको देखते हुए डीएम रवींद्र कुमार ने सीएमओ व डीपीआरओ को निर्देश दिए हैं कि चौबीस घंटे अलर्ट रहें।
विज्ञापन

बुखार मरीज में डेंगू की पुष्टि होते ही स्वास्थ्य टीम मरीज के घर पहुंचे और मरीज के साथ परिवारीजनों व आसपास 50 घरों में रहने वाले लोगों की जांच की जाए। बुखार पीड़ित मरीज मिलने पर मलेरिया व डेंगू जांच के लिए स्लाइड बनाई जाए। डीपीआरओ को निर्देश दिए कि ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों से गांव में भ्रमण कराएं। जहां गंदगी हो वहां सफाई हो और एंटी लार्वा का छिड़काव कराएं। ताकि मरीजों की संख्या न बढ़ने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed