{"_id":"79226e1f514503c7cfaa3af662a21993","slug":"in-women-returned-home-and-fled-from-alpawas-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्पावास गृह से भागीं युवतियों में एक लौटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्पावास गृह से भागीं युवतियों में एक लौटी
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Thu, 26 Feb 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। अल्पावास गृह की वार्डेन को कमरे में बंदकर भागीं सात युवतियों में एक लौट आई है। कार्रवाई के डर से उसके माता-पिता ने उसे कोतवाली पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने फिलहाल उसे अल्पावास गृह भेज दिया, जबकि अन्य छह की तलाश जारी है।
रविवार को शहर के मोहल्ला सिविल लाइंस स्थित ‘संवेदना’ महिला अल्पावास गृह में रखी गईं सात युवतियां वार्डेन विष्णुप्रिया अवस्थी को कमरे में बंद करके दीवार फांदकर भाग गई थीं। जिला प्रोवेशन अधिकारी विजय कुमार पांडेय ने मौके पर पहुंचकर तफ्तीश की थी।
जांच में पाया गया कि अल्पावास गृह से भागने वाली सभी युवतियां किसी न किसी हमउम्र युवक के साथ अपने घरों से भागी थीं। रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने पकड़ा था। कलम बंद बयान व अन्य कानूनी कार्रवाई पूरी होने के बाद उन्हें परिजनों या प्रेमी के साथ रहने का फैसला होने तक पुुलिस ने उन्हें शहर के इस अल्पावास गृह में रखा था।
विज्ञापन
वापस लौटी गंगाघाट थानाक्षेत्र की युवती के मुताबिक वह करीब एक सप्ताह से अल्पावास गृह में थीं। इसी दौरान उन्होंने भागने की योजना बनाई। उन्होंने पहले वार्डेन को विश्वास में लिया।
उसके मुताबिक रविवार को जब वार्डेन टीवी खोलने के लिए अपने कमरे में गई तो वह सातों एक-एक कर उसके कमरे से अटैच बाथरूम से निकल कर कार्यालय होते हुए बारह निकलीं और दरवाजे को बाहर से बंद करने के बाद दीवार फांदकर भाग गईं।
युवती के मुताबिक वह सभी एक टेंपो बुक करके बांगरमऊ पहुंचीं। वहां सभी ने अपने प्रेमियों और मिलने वालों को फोन करके बुलाया और उनके साथ चलीं गईं। उसके मुताबिक पैर में चोट होने के कारण उसे एक मंदिर के पास बैठा दिया। एक व्यक्ति की मदद से उसने अपने परिजनों को फोन किया।
इसके बाद परिजन उसे घर लेकर गए, जब पुलिस ने दबिश शुरू की तो बुधवार को कोतवाली लेकर आए। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह रघुवंशी ने बताया कि अन्य युवतियों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।