{"_id":"7204c4fe9d30d0b4726dd61c17fd3787","slug":"in-vidhya-gyan-exam-3315-did-not-include-the-candidate-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्या ज्ञान परीक्षा में 3315 परीक्षार्थी नहीं हुए शामिल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्या ज्ञान परीक्षा में 3315 परीक्षार्थी नहीं हुए शामिल
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Sun, 22 Feb 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। शहर के चार परीक्षा केंद्रों पर हुई विद्या ज्ञान परीक्षा में 3315 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। छात्रों में 1576 तथा छात्राओं में 1739 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। बीएसए व परीक्षा केंद्र प्रभारी परीक्षा निरीक्षण करते रहे। इसके अलावा नादर फाउंडेशन के सदस्य भी परीक्षा केंद्रों पर मौजूद रहे।
नादर फाउंडेशन की ओर से संचालित विद्या ज्ञान परीक्षा के लिए शहर में राजकीय इंटर कॉलेज उन्नाव, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, डीएसएन डिग्री कॉलेज व सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, कॉलेज रोड को बनाया गया था। डीएसएन डिग्री कॉलेज में विकासखंड सफीपुर, नवाबगंज, हिलौली, बांगरमऊ, बीघापुर, फतेहपुर चौरासी, सिकंदरपुर सरोसी व पुरवा के छात्र-छात्राओं की परीक्षा कराई गई थी।
यहां सुबह की पाली में 1485 छात्राएं पंजीकृत थीं। जिसमें 639 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। 839 ने परीक्षा छोड़ दी। शाम की पाली में 1480 छात्र पंजीकृत थे। इसमें 692 ने परीक्षा दी। 788 ने छोड़ दी। यहां परीक्षा केंद्र प्रभारी विपिन सिंह व मनीष सिंह सेंगर की देखरेख में परीक्षा हुई। यहां परीक्षा करा रही संस्था की ओर से मंजू बक्शी मौजूद रहीं। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में ब्लॉक बिछिया, मियागंज व नगर क्षेत्र के बच्चों को परीक्षा दिलाई गई। इस सेंटर पर सुबह की पाली में 505 छात्राएं पंजीकृत थीं।
विज्ञापन
इसमें 268 छात्राएं परीक्षा में शामिल हुईं जबकि 237 ने परीक्षा छोड़ दी। शाम की पाली में 514 छात्र पंजीकृत थे। इसमें 279 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी 235 ने परीक्षा छोड़ दी। यहां प्रधानाचार्या किरन भारती की देखरेख में परीक्षा हुई। संस्था की ओर से कल्पना शर्मा उपस्थित रहीं। जीआईसी उन्नाव में ब्लॉक हसनगंज, औरास व गंजमुरादाबाद के बच्चों को परीक्षा देनी थी। यहां सुबह की पाली में 463 छात्राएं पंजीकृत थीं। इसमें 197 छात्राएं उपस्थित रहीं जबकि 266 ने परीक्षा छोड़ दी।
शाम की पाली में 484 छात्र पंजीकृत थे। इसमें 246 उपस्थित हुए। 238 ने परीक्षा छोड़ दी। यहां टीचर खेमचंद्र पाल व दिलीप भदौरिया ने परीक्षा की निगरानी की। यहां संस्था की ओर से रिचा बत्रा उपस्थित रहीं। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में ब्लॉक सिकंदरपुर करन, असोहा व सुमेरपुर के परीक्षार्थियों को परीक्षा दिलाई गई। सुबह की पाली में 605 छात्राएं पंजीकृत थीं।
इसमें 265 उपस्थित रहीं 340 ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं शाम की पाली में 582 छात्र पंजीकृत थे इसमें 267 उपस्थित रहे 315 ने परीक्षा छोड़ दी। यहां संस्था की ओर से टीना सिंह मौजूद रहीं। इन सभी परीक्षा केंद्रों का बीएसए डॉ. मुकेश कुमार सिंह व परीक्षा प्रभारी अनुपम दीक्षित ने निरीक्षण किया।