फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   In the murder trial of accused teacher suicide

हत्या के मुकदमे में आरोपी टीचर ने की आत्महत्या

Sun, 06 Sep 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Sun, 06 Sep 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
In the murder trial of accused teacher suicide

सफीपुर (उन्नाव)। युवक की हत्या में आरोपी टीचर ने रविवार सुबह गोली मारकर आत्महत्या कर ली। परिजन पहले तो पुरानी रंजिश में गोली मारकर हत्या किए जाने की बात कहते रहे मगर बाद में उन्होंने मुकदमे से प्रताड़ित होकर आत्महत्या कर लेने की तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से चारों आरोपी फरार हैं।

विज्ञापन


 सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के साल्हनगर करौंदी गांव निवासी टीचर सूरजभान सिंह (58) सिकंदरपुर सरोसी ब्लाक के बंदनपुरवा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में टीचर थे। रविवार सुबह करीब 11 बजे अपने घर के बाहरी कमरे में थे। इसी दौरान अचानक गोली चलने की आवाज आई। बेटा रामप्रसाद सिंह व अन्य परिजन कमरे में पहुंचे तो खून से लथपथ सूरजभान जमीन पर पड़े थे। परिजन उन्हें अस्पताल ले जाने के लिए वाहन की व्यवस्था कर रहे थे तभी उन्होंने दम तोड़ दिया। गोली उनके सीने में लगी थी।
विज्ञापन


मृतक के बेटे रामप्रसाद सिंह ने हत्या के एक मुकदमे में उनके पिता को नामित करने वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी होते ही सीओ गोपीनाथ सोनी, इंस्पेक्टर अरुण कुमार राय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान कमरे से तमंचा भी बरामद कर लिया। परिजनों ने बताया कि वह मुकदमे बाजी और विरोधी पक्ष द्वारा आए दिन पुलिस को प्रार्थनापत्र दिए जाने से परेशान रहता था। इसी से त्रस्त होकर खुद को गोली मार ली। मृतक के बेटे रामप्रताप की तहरीर पर पुलिस ने पड़ोस के गांव बम्हना निवासी रामबहादुर सिंह, उनके भतीजे संजय सिंह, लल्लू सिंह और जितेंद्र सिंह को नामित करते हुए रिपोर्ट दर्ज की है। सफीपुर सीओ गोपीनाथ सोनी ने बताया कि प्रताड़ना से त्रस्त होकर कर आत्महत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed