फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   In the industrial sector, having declared Akrmpur residential Plating

औद्योगिक क्षेत्र घोषित अकरमपुर में हो रही आवासीय प्लाटिंग

Wed, 15 Apr 2015 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Wed, 15 Apr 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
In the industrial sector, having declared Akrmpur residential Plating
उन्नाव। जिस स्थान पर पीने के पानी और सांस लेने के लिए जरूरी हवा में जहर घुला हुआ हो वहां पर आवास बनाना खतरे से खाली नहीं होता है। भूमाफिया पैसे के लिए जान से खिलवाड़ कर रहे हैं। इसके चलते शहर से जुड़े अकरमपुर औद्योगिक क्षेत्र में बिना लेआउट पास कराए धड़ल्ले से आवासीय प्लाटिंग करा रहे हैं, जबकि अधिकारियों की मानें तो किसी भी औद्योगिक क्षेत्र में आवासीय प्लाटिंग कराना नियम विरुद्ध है।
विज्ञापन


 शहर के करीब चार किलोमीटर की दूरी पर औद्योगिक क्षेत्र घोषित अकरमपुर में करीब पचास से अधिक फैक्ट्रियां लगी हैं। इनमें चमड़ा, तिरपाल, वनस्पति सहित अन्य केमिकल से बनने वाली वस्तुओं की फैक्ट्रियां शामिल हैं। इस क्षेत्र में दिन-रात चिमनियां धुआं उगलती हैं और आसमान जहरीले धुएं से भरा रहता है। इतना ही नहीं यहां भूगर्भ जल भी दूषित है।
विज्ञापन


हैंडपंपों से काला पानी निकल रहा है। इस पानी को पीना तो दूर शरीर को इसका स्पर्श भी बीमार बना सकता है। इसके बावजूद भूमाफिया सभी नियमों को धता बताते हुए प्रदूषित क्षेत्र में आवासीय प्लाटिंग करने में जुटे हैं। विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने औद्योगिक क्षेत्र में आवासीय प्लाटिंग को गलत करार दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट...
जहरीला जीवन 15 हजार रुपये गज में
उन्नाव। उन्नाव-शुक्लागंज मार्ग पर स्थित औद्योगिक क्षेत्र अकरमपुर में 15 हजार रुपये प्रति वर्ग गज के हिसाब से प्लाटों की बिक्री की जा रही है। इस क्षेत्र के एक प्लाटिंग एरिया की देखरेख व ग्राहकों को प्लाटों की जानकारी देने वाले अनीस उर्फ पप्पू ने बताया कि यहां 20 फिट चौड़े व 65 फिट लंबा प्लाट लगभग 144 वर्ग गज होता है और इसकी कीमत 22.5 लाख रुपये है।

कई माननीयों के भी हैं शेयर
उन्नाव। अकरमपुर क्षेत्र में हो रहीं मानक विरुद्ध आवासीय प्लाटिंग में कई माननीयों के भी शेयर हैं। सूत्रों की मानें तो विभागीय अधिकारी जब भी ऐसी प्लाटिग के खिलाफ कार्रवाई का मन बनाते हैं तो उन्हें ऊपर से फोन आ जाते हैं और उनके हाथ बंध जाते हैं।

वर्जन
किसी भी औद्योगिक क्षेत्र में आवासीय प्लाटिंग नहीं की जा सकती है। यह नियम विरुद्ध है। इन प्लाटिंग के लेआउट पास कराने के सवाल पर उन्होंने कहा कि प्राधिकरण में ऐसी किसी भी प्लाटिंग के लिए लेआउट पास नहीं कराया गया है।  - राजेश तोमर, उन्नाव-शुक्लागंज विकास प्राधिकरण के अवर अभियंता  

अकरमपुर क्षेत्र पालिका क्षेत्र के अंतर्गत आता है लेकिन वहां पर ऐसी कोई प्लाटिंग की जा रही हैं इसकी जानकारी नहीं है। हमें तो हाउस व वाटर टैक्स से मतलब होता है। - रोली गुप्ता, नगर पालिका उन्नाव की अधिशासी अधिकारी

जिला प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के क्षेत्राधिकारी डॉ. रामकरन से इस बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा कि अभी दिल्ली में हूं आने पर बात करूंगा। वहीं जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक अनिल कुमार को फोन कर इस बारे में बात करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने बात नहीं की।


कुछ अधिकारियों के नहीं उठे फोन
उन्नाव। इस बारे में एडीएम शिवेंद्र कुमार सिंह के सीयूजी नंबर 9454417632 पर बात करने की कोशिश की गई लेकिन उन्हाेंने फोन रिसीव नहीं किया। इसी क्रम में यूडीए के सहायक अभियंता नरेश भाटिया ने भी अपने फोन नंबर 9415041852 को रिसीव नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed