फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Illegal sand mining in Ganga Katari area

गंगा कटरी क्षेत्र में अवैध बालू खनन

Thu, 21 Feb 2019 12:42 AM IST
संतोष भदौरिया अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Published by: संतोष भदौरिया Updated Thu, 21 Feb 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
Illegal sand mining in Ganga Katari area
रोज सैकड़ों ओवरलोड वाहनों के आवागमन से सड़कें ध्वस्त हो रही हैं। - फोटो : अमर उजाला
बीघापुर तहसील क्षेत्र में कई स्थानों पर खनन माफिया अवैध खनन करा रहे हैं। रात को शुरू होने वाला यह खनन सुबह तक चलता है। रोज सैकड़ों ओवरलोड वाहनों के आवागमन से सड़कें ध्वस्त हो रही हैं।
विज्ञापन



बीघापुर तहसील में रायपुर, कर्मी गढ़ेवा, बक्सर सहित कई स्थानों पर अवैध बालू खनन जोरों पर है। शाम होते ही जेसीबी और पोकलैंड गंगा कटरी को छलनी करने लगती हैं। सैकड़ों ट्रक बालू उन्नाव, फतेहपुर, रायबरेली और लखनऊ सप्लाई की जाती है। बक्सर बिहार, भगवंतनगर, शिवगंज-कर्मीगढ़ेवा मार्ग, धानीखेड़ा-चंदरपुर मार्ग सहित अन्य सड़कों की हालत खस्ता है। ओवरलोड ट्रक  व डंपर फंसने से अक्सर जाम भी लगता है।
विज्ञापन



जिला खनन अधिकारी पीके सिंह ने बताया कि मौजूदा समय में बीघापुर तहसील में केवल सेहड़ूपुर गांव के पास गंगा से बालू निकालने का पट्टा हुआ है। इसके अलावा निजी भूमि से बालू निकालने के लिए जो भी परमिट लिए गए थे उनकी मियाद खत्म हो चुकी है। खनन अधिकारी ने बताया कि जांच की जाएगी  अगर कहीं अवैध खनन या ओवर लोडिंग मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed