फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Illegal arms making factory caught, operator arrested

Unnao: अवैध असलहे बनाने की फैक्टरी पकड़ी, संचालक गिरफ्तार, उन्नाव समेत पांच जिलों में होती थी सप्लाई

Wed, 03 May 2023 01:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Wed, 03 May 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
Illegal arms making factory caught, operator arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : YakobchukOlena
निकाय चुनाव से पहले सर्विलांस सेल की मदद से दही थाना पुलिस ने अवैध असलहे बनाने की फैक्टरी पकड़ी है। यहां बनाए गए असलहों की उन्नाव समेत पांच जिलों में सप्लाई होती थी। पुलिस ने फैक्टरी संचालक को गिरफ्तार कर उसके पास से बने व अधबने नौ तमंचे, कारतूस और उपकरण बरामद किए हैं।
विज्ञापन


दही थानाक्षेत्र के तारगांव निवासी संतोष लोहार पांच साल से गांव के बाहर झोपड़ी डालकर रह रहा था। वह इसी झोपड़ी में अवैध रूप से तमंचे बनाने का भी काम करता था। सर्विलांस सेल की मदद से पुलिस को इसकी जानकारी हुई। दही थानाध्यक्ष के साथ दरोगा खेड़ा चौकी इंचार्ज ने छापा मारा। यहां बड़ी संख्या में बने-अधबने तमंचे, कारतूस और उपकरण बरामद किए। दही थाने के एसओ राघवेंद्र सिंह ने बताया कि संतोष पर सदर कोतवाली में एक और अचलगंज में दो मुकदमे पहले से दर्ज हैं। वह पहले भी इसी आरोप में जेल भी जा चुका है।
विज्ञापन


पांच हजार रुपये में बेचता था तमंचा
एसओ के मुताबिक फैक्टरी संचालक संतोष लोहार ने पूछताछ में बताया कि वह एक तमंचा पांच हजार रुपये में बेचता था। जिले के साथ हरदोई, रायबरेली, फतेहपुर और कानपुर जिले में भी तमंचों की सप्लाई करता था। अलग-अलग जिलों से उसे लगातार ऑर्डर भी मिलते रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की सक्रियता पर उठे सवाल
दरोगा खेड़ा चौकी से करीब तीन किलोमीटर दूर असलहा फैक्टरी संचालित थी लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। इससे पुलिस की सक्रियता पर भी सवाल उठ रहे हैं। पुलिस के खुफिया तंत्र के साथ रात दिन होने वाली गश्त में भी पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। सर्विलांस सेल की मदद से उसका खुलासा हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed