{"_id":"58c2eea74f1c1b3f63dc3f56","slug":"ht-on-tinshhed-two-buffaloes-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीनशेड पर गिरी एचटी लाइन, दो भैंस मरीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीनशेड पर गिरी एचटी लाइन, दो भैंस मरीं
अमर उजाला उन्नाव
Updated Fri, 10 Mar 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटरा गांव निवासी अखिलेश की गांव के बाहर आटा चक्की है। कारखाने की दीवार पर लोहे की टीन रखी हुई है। शुक्रवार सुबह हाइटेंशन लाइन का तार टूटकर टीनशेड पर गिर गया। टीनशेड में करंट आने से यहां बंधी अखिलेश की दो भैंस मर गई। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने पुरवा-उन्नाव मार्ग पर जाम लगा दिया। ग्रामीण विद्युत विभाग से मुआवजा दिलाने की मांग पर अड़े थे।
जाम लगाए जाने की सूचना पर कोतवाली प्रभारी कौशलेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा कर शांत कराया। इस दौरान करीब दो घंटे तक उन्नाव-पुरवा मार्ग जाम रहा। पशु चिकित्सकों के माध्यम से पुलिस ने मृत दोनो भैंस का पोस्टमार्टम कराया। पशु चिकित्साधिकारी डा. रघुवर दयाल ने भैंस का पोस्टमार्टम किया तो करंट से मौत की पुष्टि हुई।
विद्युत विभाग के एसडीओ बीडी पांडेय का कहना है कि बिजली का तार नहीं टूटा है। मकान हाईटेंशन लाइन के नीचे बना हुआ है। हो सकता है हवा में तार ढीला होकर टीनशेड में छू गया हो। एसडीओ के बयान से ग्रामीणों में विद्युत विभाग की कार्यशैली को लेकर आक्रोश है।