{"_id":"bf48c5a1c2d6e5055f52e2d803cfd1f3","slug":"hp-plant-by-truck-drivers-strike-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचपी प्लांट में ट्रक चालकों ने की हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचपी प्लांट में ट्रक चालकों ने की हड़ताल
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
Updated Sun, 17 Jan 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औद्योगिक क्षेत्र दही चौकी में हिंदुस्तान पेट्रोलियम रिफिलिंग प्लांट के ट्रक चालकों ने शनिवार को अपनी मांगों को लेकर लोडिंग बंद कर दी और नारेबाजी की। प्लांट अधिकारियों की सूचना पर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल प्लांट पहुंचने पर चालक तितर बितर हो गए। शाम पांच बजे तक प्लांट में काम ठप रहा था।
विज्ञापन
हिंदुस्तान पेट्रोलियम प्लांट में 200 ट्रक चालक शनिवार सुबह प्लांट प्रबंधन के खिलाफ एकजुट हो गए। मैनेजर के कई बार आश्वासन देने के बावजूद मांगे पूरी न होने से क्षुब्ध ट्रक चालकों ने प्लांट कर्मचारियों के खिलाफ गेट पर नारेबाजी की।
विज्ञापन
चालकों ने बताया कि प्लांट के बाहर जहां सड़क पर गैस सिलेंडर लदे ट्रक खड़े कराए जाते हैं, वहीं उनके ऊपर से 33 हजार केवीए की विद्युत लाइन निकली है। इससे जान जोखिम में डालकर काम करना पड़ता है। पूर्व में दो ट्रक चालकों पर हाईटेंशन लाइन से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
कंपनी की ओर से इन मृतकों के आश्रितों को सहायता राशि नहीं दी गई। विद्युत लाइन के नीचे खड़े गैस सिलेंडरों से लदे टैंकर में कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। चालक प्लांट मैनेजर के बर्ताव से आहत है। कहा कि जब तक कोई लिखित समझौता नहीं होगा, काम बंद हड़ताल जारी रहेगी।
इस दौरान सर्वेश यादव, अरुण कुमार, शिवकुमार, विनय कुमार सहित अन्य ट्रक चालक मौजूद रहे। इस संबंध में प्लांट मैनेजर राजेश कुमार सिन्हा से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। बाद में फोन स्विच ऑफ हो गया।
वरिष्ठ मंडलीय प्रबंधक अनुराग कुमार ने बताया कि कंपनी का चालकों से कोई लेनादेना नहीं होता है, जो भी बात होती है वह ट्रांसपोर्टर से होती है। ट्रांसपोर्टर और कंपनी के अधिकारियों के बीच बातचीत चल रही है। जल्द ही मामले का हल निकाल लिया जाएगा।