फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   How harvest, coming in canal water

कैसे हो किसानी, नहर में नहीं आ रहा पानी

Sat, 16 Jan 2016 12:58 AM IST
अमर उजाला, उन्नाव
अमर उजाला, उन्नाव Updated Sat, 16 Jan 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
How harvest, coming in canal water

बीघापुर तहसील क्षेत्र के बारासगवर क्षेत्र के किसान नहर में पानी न आने से परेशान हैं। सूखे की मार से किसान अभी उबरा भी नहीं पाया कि इस बार नहर के धोखा देने से गेहूं की फसल चौपट होने की कगार पर है। जनप्रतिनिधि व अधिकारी किसानों की समस्याओं से मुंह मोड़े है।

विज्ञापन

सूखे की मार झेल रहे किसानों ने किसी तरह पलेवा कर गेहूं की बुवाई शुरू की, लेकिन सूखी व गंदगी से पटी नहरें किसानों के लिए अभिशाप बनी हुई हैं। तहसील क्षेत्र की शारदा नहर व डलमऊ बीपंप नहर गंदगी और जलकुंभी से पट चुकी है। इससे दर्र्जनों गांवों की माइनरों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। धानीखेड़ा बाजार स्थित नहर से सगवर भरतीपुर माइनरों में वर्षों से पानी नहीं पहुंचा। धानीखेड़ा के पास माइनर का मुख्यद्वार कूड़े कचरे से पूरी तरह बंद हो चुका है। मुख्य नहर की सफाई न होने के कारण यही हाल बैयगुलालखेड़ा नहर कोठी के पास से गनेशीखेड़ा, माधवपुर, निहालीखेड़ा आदि दर्जनों गांवों की माइनरों का है जिससे पानी गांव तक नहीं पहुंच रहा है। क्षेत्रीय किसान लाला महराज, मुन्ना सिंह, दामोदर, पंकज सिंह, अजीत प्रताप, अमित पांडेय, संतोष बघेल, सुशील कुशवाहा और सुर्जन सिंह ने विधायक कुलदीप सिंह सेंगर से नहर विभाग के अधिकारियों से अविलंब नहर में पानी छोड़ने को निर्देशित करने की मांग की है। एक्सईएन सिंचाई विभाग बृजेश पोरवाल ने कहा कि मामले की जानकारी नहीं है। इसका पता लगा कर सफाई कराई जाएगी और किसानों को पानी की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed