फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Household of seven houses and 20 bigha crops burnt

सात घराों की गृहस्थ्ाी व 20 बीघे फसल जली

Tue, 11 Apr 2017 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Tue, 11 Apr 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
Household of seven houses and 20 bigha crops burnt
हसनगंज-बांगरमऊ रोड पर जाम लगाकर प्रदर्शन करते किसान। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
विकासखंडों के गांवों में लगी आग ने जमकर कहर बरपाया। हसनगंज में हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से आठ बीघा फसल जल गई। मौके पर काफी देर से पहुंची दमकल को देखकर किसान उग्र हो गए और आक्रोशित ग्रामीणों ने लखनऊ-बांगरमऊ रोड हंगामा करते हुए जाम लगा दिया। उधर असोहा में आग से सात घरों की गृहस्थी जल गई। किसानों की चार बकरियां मर गई। इसके अलावा गंजमुरादाबाद, पुरवा व परियर क्षेत्र में भी आगजनी की घटनाओं से काफी नुकसान हुआ है।

हसनगंज प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र के फ रीदीपुर गांव में जीआई (लोहे) के तार के सहारे 11 हजार विद्युत लाइन निकली है। इसका तार टूटने से करीब आधा दर्जन किसानों की आठ बीघा गेहूं की फसल जल गई। ग्रामीणों के कई बार फोन करने पर काफी देर बाद दमकल पहुंची, लेकिन उसका पंप खराब होने के कारण  ग्रामीणों ने अपने संसाधनों से आग पर काबू पाया। किसी अधिकारी के मौके पर न पहुंचने से आक्रोशित भीड़ ने लखनऊ-बांगरमऊ रोड पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


दो घंटे तक वाहनों की कतार लगी रही। सूचना पर लेखपाल, जेई राजेश सैनी व कोतवाल भूपेंद्र सिंह राठी मौके पर पहुंचे। जली फसल का मुआवजा और जर्जर तार बदलवाने की मांग कर रहे किसानों को समझाया। मांगोें के समाधान के आश्वासन पर किसानों ने जाम खोला। इस हादसे में किसान रामप्यारे, भीखालाल की एक बीघे, सुभाष की एक बीघे, माया, फूल कुमार का एक बीघा, मंशाराम का एक बीघा फसल जली है। प्रधान विजय कुमार ने बताया कि फ ायर बिग्रेड को तुरंत सूचना दी थी और वह मौके पर पहुंची, लेकिन एक घंटे तक चालू नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हसनगंज जेई राजेश सैनी ने बताया कि जर्जर तारों में स्कार्पिंग से फसलें जली हैं। मालूम हो कि सात अप्रैल को हसनगंज के मनीष बंसल और सीओ स्वतंत्र सिंह ने फायर बिग्रेड की मशीनों का निरीक्षण किया था। उस दौरान उन्हें सब दुरुस्त मिला था। मंगलवार को हादसे के दौरान मशीन के स्टार्ट न होने पर अधिकारियों के निरीक्षण पर सवाल उठे हैं।

असोहा प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र के बरजोरखेड़ा और सोहो में आग से सात घर जल गए और चार बकरियां जल गईं। कांथा के मजरे बरजोरखेड़ा में आग से रामपाल, ईश्वरदीन, मगलू और हरिशचंद्र के घर जल गए। आग बढ़ता देख ग्रामीणों ने निजी संसाधनों से आग बुझाने का प्रयास किया और फायर बिग्रेड को भी सूचना दी। आग से सबसे ज्यादा नुकसान हरिश्चंद्र को हुआ। उसके पास रहने और खाने के लिए भी कुछ नहीं बचा। सूचना पर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल अशोक सैनी ने नुकसान का आंकलन किया। वहीं दूसरी घटना थाने के कालूखेड़ा चौकी के तहत सोहो में हुई।

यहां आग से धर्मेंद्र, कल्लू और छन्नू के घर जल गए। इसमे छन्नू की चार बकरियां भी मर गई। ग्रामीणों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। क्षेत्रीय लेखपाल ने आग से हुए नुकसान का आंकलन कर तहसील प्रशासन को रिपोर्ट भेजी।

परियर प्रतिनिधि के अनुसार, सफ ीपुर कोतवाली के गंगा रेती में आग लगने से बाइक व झोपड़ी में रखी हजारों कीमत की सब्जी जल गई। परियर निवासी सजीवन पुत्र गनेशी कश्यप ने गंगा रेती पर तोरई, करेला, कद्दू, ककड़ी आदि सब्जी तैयार की थी। फसल बेंचने सोमवार सुबह लखनऊ मंडी गया था। रेती पर उसका लेबर अजय कश्यप था। शाम पांच बजे अचानक झोपड़ी में आग लग गई। अजय जब तक कुछ समझ पाता, तब तक उसमें खड़ी बाइक व सब्जी जल गई।

पुरवा प्रतिनिधि के अनुसार, गांव नवांव के लाला चंद्रिका, शिवकुमार, कालिका व कल्लू के खेतों में खड़ी गेहूं की फसल जल गई। ग्रामीणों ने नजदीक के तालाब से पानी आकर आग पर काबू पाया। आग की सूचना मिलते ही तहसील के अभिनव सिंह चौहान, अरुण कुमार व केसी मौके पर पहुंचे और 25 हजार के नुकसान की रिपोर्ट तैयारी की।

गंजमुरादाबाद प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र के ग्राम हैबतपुर में आग से कई क्विंटल आलू जल गई। क्षेत्र के ग्राम हैबतपुर निवासी कृपाल सिंह का खेत गांव के बाहर है। तीन बीघे का आलू खेत में ही था। टाल के ऊपर करीब दो सैकड़ा खाली बोरे भी रखे थे। दोपहर बाद आग लगने से आलू जल गया।

चार बीघा फसल जली
पुरवा। क्षेत्र के मझिगंवा में खेतों के ऊपर से निकली 11 हजार विद्युत लाइन में लगा इंसुलेटर टूटकर राजेंद्र मिश्रा उर्फ  पुत्तन मिश्रा के खेतों में गिर गया। जिससे निकली चिंगारी से गेहूं की फसल में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने चार बीघे में खड़ी गेहूं की फसल को जलाकर राख कर दिया। पास के रहिमापुर, धर्मापुर और मझिगंवा के किसानों ने किसी तरह निजी संसाधनों से दमकल पहुंचने से पहले ही आग बुझा ली। राजेंद्र मिश्रा ने बताया कि उन्होंने गांव के ही राहुल सिंह की भूमि को ठेके पर लेकर गेहूं की फसल बोई थी।

अग्नि पीड़ितों को बंधाया ढांढस
उन्नाव। ग्राम पतारी के मजरा आंट में आग से चार घरों की गृहस्थी जल कर राख हो गई। आगजनी की घटना से मैकू लाल, मोहन चमार आदि के घर प्रभावित हुए। घटना की जानकारी होने पर सदर विधायक पंकज गुप्ता ने गांव पहुंचकर पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाया। उन्होंने पीड़ित परिवारों को राशन व आर्थिक मदद देने व प्रशासन से भी मदद दिलाने का भरोसा दिया। इस मौके पर उनके साथ प्रधान रमेश यादव, जगवीर सिंह, विनय सिंह, महेश सिंह भी मौजूद रहे।


अग्नि पीड़ितों को दी राहत सामग्री
बिछिया (उन्नाव)। ब्लाक की न्याय पंचायत कुईथर के मजरा जमुनाखेड़ा में लगी आग से प्रभावित लगभग आधा दर्जन परिवारों को राहत सामग्री के रूप में अनाज, तिरपाल, कपड़े व बर्तन आदि दिए गए। राहत सामग्री लेकर श्रीहृदय नारायण धवन चेरिटेबल ट्रस्ट के महाप्रबंधक अनूप कुमार मेहरोत्रा पहुंचे। उन्होंने पूर्व सांसद अन्नू टंडन की ओर से भेजी गई सामग्री पीड़ितों में वितरित की। इस मौके पर प्रमुख रूप से विवेक शुक्ला, राजकुमार लोधी, राजबहादुर, कमलेश व पवन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed