{"_id":"4c87a046079d48aae9e0e4adf2c02dd0","slug":"house-fire-beaten-neighbor-in-doubt-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में लगी आग, शक में पड़ोसी को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में लगी आग, शक में पड़ोसी को पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Wed, 18 Mar 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अचलगंज। घर में आग लगी देख गृहस्वामी आपा खो बैठा और शक में पड़ोसी को पीटने लगा। इसे लेकर दो पक्षों में मारपीट और पथराव हुआ। इस दौरान एक के बाद एक तीन घरों की गृहस्थी जल गई। सूचना पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ आग लगाने की रिपोर्ट दर्ज की है।
अचलगंज थानाक्षेत्र के टिकरी पदमरा गांव निवासी मोतीलाल के घर में मंगलवार शाम संदिग्ध हालात में आग लग गई। घर में मौजूद मोतीलाल आपा खो बैठा और लाठी लेकर पड़ोस में रहने वाले संतोष के घर पहुंच गया। दोनों पक्षों में मारपीट हो गई इसके बाद संतोष और संजय ने छत पर चढ़कर पथराव शुरू कर दिया।
इस दौरान मोतीलाल के घर में लगी आग ने विकराल रूप ले लिया और पास में रहने वाले उसके भाई रामबाबू और श्रीराम के मकान को भी चपेट में ले लिया। इस दौरान ग्रामीण आग बुझाते रहे वहीं दूसरी ओर दोनों पक्षों में मारपीट चलती रही। सूचना पर पहुंची दमकल ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
अनुमान है कि आग से चार लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। पीड़ित का आरोप है कि पड़ोसी से काफी समय से विवाद चल रहा था इसकी के चलते उसने घर में आग लगा दी। मारपीट की सूचना पर पहुंचे दरोगा शिव गोपाल यादव ने तफ्तीश की। मोतीलाल की तहरीर पुलिस ने उसके पड़ोसी संतोष और संजय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।