फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   hospital,maut,mahila

नर्सिंगहोम में डिलीवरी के दौरान महिला की मौत

Wed, 18 May 2022 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
hospital,maut,mahila
उन्नाव। बिना ऑपरेशन डिलीवरी कराने का झांसा देकर बिचौलिया गर्भवती महिला को जिला अस्पताल से नर्सिंग होम ले गया। वहां महिला की मौत हो गई। पति ने गलत इंजेक्शन से मौत का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के अवस्थीखेड़ा गांव निवासी अंकित मंगलवार को पत्नी सविता को प्रसव पीड़ा होने पर जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताकर कानपुर रेफर कर दिया। अंकित पत्नी को कानपुर ले जाने की तैयारी कर रहा था तभी वहां पहुंचे बचौलिये ने नर्सिंग होम में सामान्य प्रसव कराने की बात कही और 1400 रुपये लेकर पीडी नगर स्थित नर्सिंग होम में भर्ती करा दिया।
विज्ञापन

डिलीवरी से पहले ही सविता की मौत हो गई। पति अंकित का आरोप है कि डॉक्टर ने पत्नी को गलत इंजेक्शन लगा दिए। जिससे उसकी मौत हो गई। उसने कोतवाली में तहरीर देकर नर्सिंग होम के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में महिला की मौत
उन्नाव। शहर के सिविल लाइंस निवासी विद्याभूषण ने मंगलवार रात पत्नी सौम्या त्रिवेदी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामला संदिग्ध देख पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed