फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Home quarantine done after investigation of 909 people

909 लोगों को जांच के बाद किया गया होम क्वारंटीन

Sat, 16 May 2020 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Home quarantine done after investigation of 909 people
पुरवा/सफीपुर(उन्नाव)। दूसरे राज्यों व शहरों से आने वालों का सिलसिला लगातार जारी है। शुक्रवार को सात सेंटरों पर पहुंचे 763 लोगों की सीएचसी में थर्मल स्क्रीनिंग की गई। स्थिति सामान्य मिलने पर सभी को होम क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन

गुजरात, अहमदाबाद, सूरत, मुंबई, लुधियाना व गजियाबाद से पैदल व वाहनों से सैकड़ों लोग लगातार लोग पहुंच रहे हैं। इन सभी को सात सेंटरों पर ठहराने की व्यवस्था है। शुक्रवार को अलग राज्यों से पहुंचे 763 लोगों की सीएचसी में जांच की गई। सभी को स्वास्थ्य प्रमाणपत्र देकर 21 दिन होम क्वारंटीन के लिए कहा गया है। एसडीएम राजेश चौरसिया ने बताया कि बाहर से आने वाले लोगो के लिए सेंटर बनाए गए हैं। भोजन-पानी की व्यवस्था है। बाहर से चोरी छिपे आ रहे लोगों की भी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

सफीपुर स्वास्थ्य केंद्र में 282 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिसमें महात्मा गांधी कालेज में क्वारंटीन 146 लोगों को राशन किट देकर 14 दिन घर के अंदर क्वारंटीन रहने की सलाह देकर विदा किया गया। ईओ अनुपम सिंह ने बताया कि 136 लोगों को अभी सेंटरों पर क्वारंटीन रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवाबगंज प्रतिनिधि के अनुसार जिला अस्पताल व सरस्वती मेडिकल कॉलेज से 33 सैंपल जांच के लिए लखनऊ मेडिकल कॉलेज भेजे गए हैं। यह सैंपल अलग-अलग क्षेत्रों के शामिल हैं। इसमें जिला अस्पताल के तीन व सरस्वती मेडिकल कॉलेज के 30 सैंपल हैं। सीएमओ कैप्टन डॉ. आशुतोष कुमार ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में 94 मरीज थे। इसमें आइसोलेशन में 51 व क्वारंटीन वार्ड में 43 लोग हैं। इसमें 17 को डिस्चार्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed