फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Home delivery started between Ramadan in lockdown

रमजान के पहले दिन होम डिलीवरी रही धड़ाम

Sun, 26 Apr 2020 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Home delivery started between Ramadan in lockdown
शहनाज। - फोटो : UNNAO
उन्नाव। रमजान के पहले ही दिन जिला प्रशासन की होम डिलीवरी की व्यवस्था धड़ाम रही। रोजेदारों का आरोप है कि सहरी और इफ्तार में प्रयोग की जाने वाली जरूरत की चीजों की गाड़ियां नहीं पहुंची। जबकि नगर मजिस्ट्रेट का दावा है कि सील एरिया में 9 गाड़ियों को लगाया गया है।
विज्ञापन

तालिबसराय की शहनाज का कहना है कि पहले रोजा में सहरी के समय जरूरत की खाद्य सामग्री नहीं मिली। वहीं, मोहम्मदियां मस्जिद निवासी फुरकान ने बताया कि पूरा इलाका सील है। प्रशासन ने रमजान में घरों में ही रहने की अपील की है। साथ ही दावा किया था कि जरूरत के सामानों की गाड़ियों को सहरी व इफ्तार के समय पहुंचाया जाएगा। हालांकि शनिवार को पहले रोजे पर प्रशासन की गाड़ियां क्षेत्र में नजर नहीं आईं। इसको लेकर रोजेदार परेशान रहे।
विज्ञापन

वहीं, नगर मजिस्ट्रेट चंदन पटेल का कहना है कि सील एरिया में 9 गाड़ियां लगाई गई हैं। इसमें 2 अंडे व 2 ब्रेड की गाड़ियां हैं। शेष पांच वाहनों में चना, खजूर, सूजी, बेसन भिजवाया जा रहा है। बताया कि रोजा के पहले दिन 7 हजार ब्रेड की खपत हुई है। नगर मजिस्ट्रेट ने कहा कि यदि किसी को खाद्य सामग्री मिलने में समस्या आ रही है तो नोडल अधिकारी नायब तहसीलदार रजनीश कुमार बाजपेई 7860393939 पर फोन कर सकते हैं। 15 मिनट में खाद्य सामग्री पहुंचा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को पहला रोजा सुबह 4 बजे से शुरू होकर शाम पौने सात बजे तक रहा। पहले ही दिन करीब साढ़े 14 घंटे का रोजा रखकर रोजदारों ने अल्लाह की इबादत की। नमाजियों ने कोरोना महामारी से निजात पाने के लिए अल्लाह से दुआ की। घरों में रहकर तरावीह व दूसरी नमाजे अता कीं।

जानकारी देते फुरकान।

जानकारी देते फुरकान।- फोटो : UNNAO

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed