फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Holashtk today, March 5 lit. Holly

होलाष्टक आज से, 5 मार्च को जलेगी होली

Thu, 26 Feb 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Thu, 26 Feb 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
Holashtk today, March 5 lit. Holly

उन्नाव। फाल्गुन माह की पूर्णिमा को होली मनाई जाती है। होली के त्योहार के  आठ दिन पूर्व होलाष्टक लग जाता है। इस बार 26 फरवरी से होलाष्टक लग रहा है।

विज्ञापन


इसे देखते हुए शहर के मुख्य चौराहों पर होलिका लगने लगी है। शहर के लगभग एक सौ से अधिक स्थानों पर होलिका जलाई जाती है जिसके लिए लोगों ने तैयारियां भी शुरू  कर दी हैं।
विज्ञापन


जिस स्थान को होलिका जलाने के लिए चुना जाता है पहले उस जगह को शुद्ध कर लिया जाना चाहिए। यह काम होलाष्टक के दिन से शुरू किया जाता है। इस बार होलिका दहन पांच मार्च को पड़ रही पूर्णिमा को होगा। छह मार्च को परेवा होने के कारण रंग खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


होलिका दहन के तीसरे दिन दूज मनाई जाएगी। दूज इस बार सात मार्च को पड़ रही है। मान्यता है कि होलाष्टक लगने के 8 दिन बाद पूर्णिमा के दिन होलिका जलाई जाती है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन होलिका में नया अनाज अग्नि को समर्पित करने से पैदावार अच्छी होती है।

होलिका दहन में क्या बरतें सावधानियां
उन्नाव। होलिका दहन में कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए। जिसमें मुख्य है कि होलिका लगाने में हरी लकड़ियों का प्रयोग न करें। टायर, ट्यूब, कबाड़, कूड़ा, प्लास्टिक, रबर की चीजें व जूते आदि होलिका में न डालें। इस प्रकार की वस्तुओं का इस्तेमाल करने से वातावरण तो दूषित होता ही है साथ ही पूजन आदि कार्यों में यह चीजें बाधित भी होती हैं।

जानें कैसे हुई होलाष्टक की शुरुआत
उन्नाव। श्रीमद्भागवत में कहा गया है कि अन्न की पैदावार होने के बाद उसका भोग भगवान को लगाना चाहिए। इसलिए इस दिन गेहूं की बालियों को गन्ने में बांधकर अग्नि को समर्पित किया जाता है। इसके अलावा एक कहावत है कि भक्तराज प्रहलाद की बुआ होलिका ने उसे अपने साथ अगिभन में बैठा लिया था।


होलिका को अगिभन में न जलने का वरदान मिला हुआ था लेकिन जब प्रह्लाद बच गए और होलिका जल गई तो इससे प्रसन्न होकर लोगाें ने इस दिन को होलिका दहन के रूप में मनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी। इसके अलावा एक प्राचीन मान्यता यह भी है कि भगवान कृष्ण ने गोपियों के साथ लगातार आठ दिनों तक रंग खेला था और नवें दिन अपने वस्त्र अगिभन को समर्पित कर दिए थे तभी से होली का त्योहार मनाया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed