फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Highway jammed with vehicles returned with polling parties

पोलिंग पार्टियां लेकर लौटे वाहनों से हाईवे रहा जाम

Wed, 23 Feb 2022 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 11:53 PM IST
विज्ञापन
Highway jammed with vehicles returned with polling parties
फोटो - 69- लखनऊ कानपुर हाईवे पर लगा जाम। संवाद
विज्ञापन

पोलिंग पार्टियां लेकर लौटे वाहनों से हाईवे रहा जाम
-कई एंबुलेंस व अधिकारी भी फंसे, किया गया रूट डायवर्जन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनिक। विधान सभा चुनाव के लिए हुए मतदान के बाद ईवीएम को दही चौकी स्थित खाद्य निगम के वेयर हाउस में बनाए गए स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखवाया गया। मतदान पार्टियों को लेकर लौट रहे वाहन दही चौकी पहुंचे तो हाईवे पर करीब तीन किमी लंबा जाम लग गया। शाम करीब आठ बजे से रात 11 बजे तक लोग जाम में परेशान रहे।
मतदान के बाद ईवीएम को लखनऊ-कानपुर हाईवे पर दही चौकी स्थित वेयर हाउस में बनाए गए स्ट्रांग रूम में रखवाया जाता है। तय रूट के अनुसार सभी वाहन पोलिंग पार्टियां और ईवीएम, वीवीपैट व मतदान संबंधी प्रपत्र लेकर वेयर हाउस पहुंचने लगे। इससे हाईवे पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने एक किमी रूट डायवर्ट कर लखनऊ से कानपुर जाने और आने वाले वाहनों को एक ही लेन से निकालना शुरू किया। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग र्गइं। जाम में कई एंबुलेंस और अधिकारी भी फंसे। पुलिस वाहनों को हटवाने में पसीना बहाती रही। रात करीब 11 बजे हाईवे का यातायात सामान्य हो पाया।
विज्ञापन

ईवीएम जमा करने में छूटे पसीने
ईवीएम जमा करने के बाद मतदान कर्मियों को शहर पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पोलिंग सेंटरों से लौटे वाहनों के कारण हाईवे पर जाम लगने से ईवीएम, बैलेट यूनिट, वीवी पैट व प्रपत्र जमा करने के बाद कर्मियों को उनके लिए निर्धारित वाहन नहीं मिले। इससे करीब पांच किमी पैदल चलकर शहर पहुंचना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजगैन के पास फटा बस का टायर
मोहान विधानसभा से पांच पोलिंग पार्टियों को लेकर लौट रही बस का एक टायर अजगैन मोहान मार्ग पर फट गया। ईवीएम व मतदान कर्मी फंसे होने की सूचना पर आनन-फानन दूसरी बस की व्यवस्था गई और पुलिस सुरक्षा में पांचों पोलिंग पार्टियों को वेयर हाउस पहुंचाया गया। वहीं उन्नाव-रायबरेली हाईवे काफी जर्जर होने से भगवंतनगर की अधिकांश पोलिंग पार्टियां रात नौ बजे के बाद वेयर हाउस पहुंच पाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed