फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Highway from Bani Pul to Jajmau remained jammed for five hours

बनी पुल से जाजमऊ तक हाईवे रहा पांच घंटे जाम

Tue, 18 Feb 2020 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
Highway from Bani Pul to Jajmau remained jammed for five hours
लखनऊ कानुपर हाइवे पर लगे जाम में फसे वाहन। - फोटो : UNNAO
उन्नाव। एआरटीओ कार्यालय के सामने खराब खड़े ट्रक में दूसरा ट्रक भिड़ने से लखनऊ-कानपुर हाईवे पर जाम लग गया। रविवार रात करीब 12 बजे शुरू हुआ जाम रात 3 बजे बनी पुल तक पहुंच गया। दोनों लेनों पर गाड़ियां खड़ी हो गईं। बाइक सवारों को भी निकलने में दिक्कतें आने लगी। भीषण जाम की सूचना पर हाईवे किनारे के थानों की फोर्स सक्रिय हुई और जाम खुलवाने का प्रयास शुरू किया। इसमें लखनऊ की ओर जाने वाले वाहनों को दही चौकी से मंगतखेड़ा मार्ग की ओर डायवर्ट किया गया। पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया जा सका। सोमवार सुबह छह बजे यातायात सामान्य हुआ।
विज्ञापन

कानपुर से लखनऊ जाने वाली लेन पर एआरटीओ के सामने रविवार दोपहर को एक ट्रक खराब हो गया था। देर रात करीब 11.30 बजे एक और ट्रक पीछे से भिड़ गया। इससे जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। एक घंटे के अंदर हाईवे पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। रात करीब दो बजे तक लखनऊ और कानपुर दोनों लेनों पर भीषण जाम लग गया। हालात इतने बिगड़े कि जाम कानपुर और लखनऊ की बनी सीमा तक पहुंच गया। लखनऊ से कानपुर जाने वाले वाहनों को उन्नाव शहर के अंदर मोड़ कर शुक्लागंज के रास्ते कानपुर की ओर निकाला गया। वहीं लखनऊ जाने वाले वाहन घंटों कतार में खड़े रहे। बाद में पुलिस ने लखनऊ जाने वाले वाहनों को दही चौकी से मंगतखेड़ा मार्ग पर डायवर्ट किया। हाईवे के दोनों लेनों पर जाम खुलवाने के लिए सदर कोतवाली के साथ अजगैन, सोहरामऊ व अचलगंज थाना पुलिस को लगाया गया। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया जा सका।
विज्ञापन

रात में हाईवे जाम होेने से पुलिस को कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा। स्थिति यह रही कि हाईवे के सामने जो रास्ता दिखा चौपहिया वाहनों को उसी में खड़ा कराया गया। भारी वाहनों को आगे बढ़ाने के बाद उन्हें पीछे से जाने दिया गया। कुछ ऐसे भी रास्ते थे जो गांव के अंदर से होते हुए हाईवे पर मिलते थे, उन्हें उसी रास्ते में जाने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed