फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   helath news

प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर भी मिलेंगे परिवार नियोजन के साधन

Fri, 01 Apr 2022 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
helath news
उन्नाव। परिवार नियोजन के साधन अब प्राथमिक व स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर भी मिलेंगे। अभी तक यह सुविधा केवल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में ही उपलब्ध थी।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सत्यप्रकाश ने बताया कि अधिक से अधिक लोगों तक परिवार नियोजन के साधन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। अब लाभार्थियों को अपने क्षेत्र में ही परिवार नियोजन संबंधी परामर्श दिया जाएगा। साधन उपलब्ध कराए जाएंगे।

परिवार कल्याण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी व अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. विवेक गुप्ता ने बताया कि जिले में अभी तक 17 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ही त्रैमासिक गर्भनिरोधक इंजेक्शन अंतरा और साप्ताहिक गर्भनिरोधक गोली छाया उपलब्ध थी। अब 361 उपकेंद्रों और 56 प्रथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी यह सुविधा मिलेगी। नोडल अधिकारी ने बताया कि अनचाहे गर्भ से बचाने के लिए साप्ताहिक गर्भनिरोधक गोली छाया एक कारगर उपाय है। त्रैमासिक गर्भनिरोधक इंजेक्शन अंतरा का हर डोज लगवाने पर लाभार्थी को 100 रुपए की धनराशि दी जाती है और लाभार्थी को प्रेरित करने के लिए आशा कार्यकर्ता को भी 100 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed