फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   health

Unnao News: सर्वर के फेर में फंसे आयुष्मान कार्ड

Sat, 03 Dec 2022 05:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Dec 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
health
उन्नाव। आयुष्मान कार्ड बनाने वाले पोर्टल में बदलाव होने से सर्वर पूरी तरह धड़ाम हो गया है। एक सप्ताह से आयुष्मान कार्ड बनाने में दिक्कत आ रही है। कभी 10 तो कभी 12 कार्ड ही बन पा रहे हैं। इससे लाभार्थी परेशान हैं। सीएमओ ने शासन को इसकी रिपोर्ट भेजी है। जिले में अभी तक सिर्फ 27 फीसदी लाभार्थियों के ही कार्ड बने हैं।
विज्ञापन

साल 2018 में लाभार्थियों की संख्या एक लाख 94 हजार 488 थी। अब यह संख्या बढ़कर 17 लाख 37 हजार 986 पहुंच गई है। कार्ड बनाने के लिए पहले वीएलई और आरोग्य मित्र लगाए गए थे। विशेष अभियान भी चलाया गया। फिर भी स्थिति यह है कि पांच साल में चार लाख 36 हजार 350 लाभार्थियों के ही आयुष्मान कार्ड बन पाए। वीएलई की लापरवाही को देखते हुए अब उन्हें योजना से हटा दिया गया है।
विज्ञापन

अब आशा कार्यकर्ताओं के साथ पंचायत सहायक को कार्ड बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आंकड़ों के मुताबिक अब तक जिले में 17 लाख 37 हजार 986 लक्ष्य के सापेक्ष चार लाख 57 हजार 426 कार्ड बन चुके हैं। अभी भी 73 फीसदी लाभार्थी कार्ड के लिए भटक रहे हैं। सीएमओ डॉ. सत्यप्रकाश ने बताया कि कार्ड बनाने के लिए बनाया गया पोर्टल बदलने से दिक्कत आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयुष्मान कार्ड धारकों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन ने कलक्ट्रेट में कंट्रोल रूम बनाया है। इसमें बीएसए संजय तिवारी मोबाइल नंबर 9453004177, आशीष कुमार प्रभारी विधिक माप विज्ञान 9935478829, खाद्य सुरक्षा अधिकारी कामद शुक्ल के मोबाइल नंबर 9369278422 पर शिकायत कर सकते हैं। सहायक में अनमोल सिंह चौहान 6386,989556, जिला पिछड़ा वर्ग अधिकारी अमित सोनकर 9415429607 और सहायक में अविचल तिवारी 8004260745 के मोबाइल नंबर पर भी शिकायत कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed