फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   health

बुखार से किसान की मौत, पांच भर्ती

Wed, 08 Dec 2021 04:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 04:45 PM IST
विज्ञापन
health
उन्नाव। जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में बुखार आने पर भर्ती किसान की मौत हो गई। डायरिया व बुखार के पांच मरीज भर्ती हुए। जिला अस्पताल की पैथोलॉजी से जीका व डेंगू जांच के लिए पांच मरीजों के सैंपल भेजे गए।
विज्ञापन

सफीपुर निवासी नजबुल हसन (52) को बुखार व सांस लेने में तकलीफ होने पर परिजनों ने बुधवार सुबह इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया था। दोपहर बाद उसने दम तोड़ दिया। डायरिया होने पर नरेंद्र नगर के रामसुरेश (58), ईदगाह के आरिफ (11), ज्योति (30) , बुखार आने पर अचलगंज के राकेश कुमार (35) व पीतांबरनगर के त्रिभुवनदास (90) को भर्ती किया गया। जिला अस्पताल की पैथोलॉजी से सिंगरोसी के सौरभ (1) पुत्र शोभित, मुर्तजानगर के अर्पित (3) पुत्र बाबू, बलऊखेड़ा अचलगंज के राकेश कुमार (75), बीघापुर घाटमपुर की दीक्षा (15) पुत्री राकेश प्रसाद व अजगैन के सुबेदारखेड़ा निवासी पंकज की बेटी दिव्यांशी (5) को एक सप्ताह से बुखार आ रहा है। इसलिए डेंगू व जीका जांच के लिए सैंपल लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed