{"_id":"615b4d208ebc3e62494ab03f","slug":"health-unnao-news-knp6563185176","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही परिवार के चार लोगों को डेंगू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक ही परिवार के चार लोगों को डेंगू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। बांगरमऊ के सुरसेनी गांव में एक ही परिवार के चार लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। लखनऊ की निजी पैथोलॉजी की रिपोर्ट सीएमओ कार्यालय आई है। डीएम ने स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ बैठक कर मामले की जानकारी ली। कहा कि लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में दोबारा सैंपल भेजकर जांच कराई जाए। एंटी लार्वा का छिड़काव कराने के साथ फॉगिंग कराई जाए। जिले में अब डेंगू मरीजों की संख्या 46 पहुंच गई है।
एक ही परिवार के एहतनान (31), वसीम (22), परवीन (22) और गुड़िया(25) को बुखार आने पर परिजनों ने एक अक्तूबर को लखनऊ की निजी पैथोलॉजी में जांच कराई थी। सोमवार को सीएमओ कार्यालय आई रिपोर्ट में सभी पॉजिटिव मिले हैं। लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल से 18 सैंपलों की आई रिपोर्ट में 14 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं लोकनगर निवासी सोनू (22), बांगरमऊ के जमीदारपुरवा के मोहिनूर आलम (20), बांगरमऊ के सुरसेनी की मीरा देवी (29) व अल्जिया (8) के सैंपल खराब होने से दोबारा मांगे गए हैं। सीएमओ डॉ. सत्यप्रकाश ने बताया कि लखनऊ की जिस पैथोलॉजी से जांच कराई गई है उसने इन सभी का दूसरा सैंपल भी नहीं लिया है। नियमानुसार निजी पैथोलॉजी संचालकों को डेंगू जांच के लिए दो सैंपल लेने चाहिए। अब इन सभी का दोबारा सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा जाएगा।
जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में डायरिया से पीड़ित सफीपुर कस्बे की आस्था (4) पुत्री सुनील, चकलवंशी की रुकसार (20) व बुखार से पीड़ित बिछिया की आशा (53) पत्नी महावीर, घूरखेत की माया (40) पत्नी हरी व शेखपुर के श्रीराम (70) को भर्ती कराया गया है।