फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   health

जिले में मिले डेंगू के पांच और मरीज

Thu, 23 Sep 2021 07:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 07:59 PM IST
विज्ञापन
health
जिला अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीज। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल से डेंगू जांच के लिए भेजे गए सैंपलों की आई रिपोर्ट में पांच मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। 11 सैंपल खराब होने पर दोबारा मांगे गए हैं। अन्य 132 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिले में अब तक 37 लोगों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है।
विज्ञापन

डेंगू जांच के लिए 17 सितंबर से 22 सितंबर तक 147 सैंपल लखनऊ भेजे गए थे। गुरुवार को आई रिपोर्ट में लोकनगर निवासी आजाद (60), नवाबगंज की उमकांती (55), हसनगंज के कमलापुर की काजल (15) पुत्री मनोज, पुरवा के दलीगढ़ी के असफाक (20) व सफीपुर के रहनतउल्ला (44) में डेंगू की पुष्टि हुई है। मियागंज के कोरारी कला के सुरेश (40) पुत्र अजयपाल, मियागंज के सरवन (21) पुत्र सूरजबली व हरदोई के बालामऊ निवासी मानस मोहन (25) पुत्र राम सिंह, फतेहपुर चौरासी के इकबाल शंकर (62), मियागंज की प्रिया (18) पुत्री विश्वनाथ, अचलगंज की कंचन (28) पुत्री धनंजय, बांगरमऊ के कुलदीप यादव (31) असोहा के श्रीनारायण (35), इंद्रानगर के विशाल पटेल (22) व पुरवा के शंकरपुर के देवी (40) के सैंपल खराब होने पर दोबारा मांगे गए हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ओपीडी में पहुंचे बुखार के छह गंभीर मरीजों को इमरजेंसी में भर्ती किया गया। 60 की पैथोलॉजी में जांच कराई गई। इसमें 12 मरीजों में मियादी बुखार की पुष्टि हुई। डेंगू जांच के लिए दो मरीजों के सैंपल लखनऊ भेजे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ओपीडी में गुरुवार 700 से अधिक मरीज पहुंचे। इसमें 167 मरीज बुखार से पीड़ित थे। पटकापुर निवासी राधा (60) पत्नी रामपाल व मसवासी के आसयान (38) पुत्र कल्लू को कई दिनों से बुखार आने पर डेंगू जांच के लिए सैंपल लखनऊ भेजा। इमरजेंसी पहुंचे मरीजों में गांधीनगर के कृष्णा (2) पुत्र विवेक, मोतीनगर की जया (8) पुत्र छेदू, पीडीनगर की साक्षी (15) पुत्री सुधीर श्रीवास्तव, लोधनहार के श्रीराम (60), शेरअलीखेड़ा की काव्या (डेढ़ साल) पुत्री मनोज व सिंगरोसी की रोशनी (24) पत्नी दीपक को भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed