फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   health

टीका लगवाने को उमड़ी भीड़, हंगामा

Thu, 22 Jul 2021 11:01 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
health
दरोगाबाग स्थित एक स्कूल में लगे कोविड वैक्सीनेशन कैंप में लगी लाइन। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। कोविड का टीका लगवाने को लेकर बूथों पर खूब भीड़ रही। जिला अस्पताल के बूथ पर जमकर हंगामा हुआ। धक्कामुक्की और मारपीट की नौबत पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया। दरोगा बाग स्थित एक स्कूल में बूथ पर टीका लगवाने के लिए लंबी लाइन लगी रही। वैक्सीन कम पड़ गई तो लोगों को लौटना पड़ा।
विज्ञापन

जिला पुरुष अस्पताल में सुबह से वैक्सीन लगवाने वालों की भीड़ लग गई थी। सुबह 10 बजे तक 300 से अधिक लोग पहुंच चुके थे। उसके बाद लगातार भीड़ बढ़ती रही। चैनल बंद कर एक साथ छह लोगों को बुलाया जाने लगा। दोपहर 12 बजे बाद में आए लोगों को पहले वैक्सीन लगाई जाने लगी। इस पर लोगों ने हंगामा कर दिया। टीका लगवाने वालों को अंदर बुलाने के लिए जैसे ही चैनल खोला गया। एक साथ कई लोग घुस गए और स्वास्थ्य कर्मियों से बहस करने लगे। नौबत मारपीट तक पहुंच गई। पुलिस कर्मियों ने लोगों को शांत कराया। दरोगाबाग में लगे बूथ पर वैक्सीन खत्म होने से 50 लोग बिना टीका लगाए ही लौट गए।
विज्ञापन

प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को कोविड टीका लगना जरूरी है। वैक्सीन न लगवाने पर परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं होगी। अगले महीने टीजीटी और पीजीटी की परीक्षाएं हैं। इससे जिला अस्पताल के बूथ पर भीड़ बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड टीकाकरण की हकीकत जांचने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के सदस्य ने ब्लॉक क्षेत्र के गांव नौगवां टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण किया। टीकाकरण के लिए पंजीकरण कराने से लेकर लगाने तक की सारी गतिविधियों को देखा। एक घंटे तक गांव मे निरीक्षण के बाद सीएचसी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed