फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   health

ऑक्सीजन प्लांट अधूरा देख सीएमओ का पारा हाई

Thu, 22 Jul 2021 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
health
बिछिया स्वास्थ्य केंद्र के ऑक्सीजन प्लांट की तैयारियों का जायजा लेते सीएमओ डॉ. सत्यप्रकाश। संवा - फोटो : UNNAO
उन्नाव। बिछिया सीएचसी में बनाए जा रहे ऑक्सीजन प्लांट व पीकू वार्ड का सीएमओ ने निरीक्षण किया। प्लांट का अधूरा काम देख उन्होंने नाराजगी जताई। अपर मुख्य अधिकारी स्टोर से उपकरण व सामग्री की आपूर्ति कर पीकू वार्ड जल्द तैयार कराने के लिए कहा।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सत्यप्रकाश बुधवार दोपहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में बन रहे ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण करने पहुंचे। ऑक्सीजन प्लांट के लिए तैयार फाउंडेशन देखा। प्लांट के ऊपर टिनशेड का काम अधूरा मिला। सीएचसी प्रभारी डॉ. रवि प्रकाश सचान से जानकारी ली तो बताया कि 22 जुलाई से टिनशेड का काम पूरा कराया जाएगा। जनरेटर फाउंडेशन भी तैयार है। सिर्फ जनरेटर लगाया जाना है। मेन पावर लाइन का कनेक्शन भी अभी अधूरा है। बीस बेडों पर ऑक्सीजन पाइप लाइन का काम पूरा किया जा चुका है। पीकू वार्ड की तैयारियों की स्थिति देखी। वार्ड तैयार मिला। उपकरण व अन्य संसाधनों का अभाव था। इस पर सीएमओ ने प्रभारी को निर्देश दिए कि आवश्यक उपकरण व सामग्री की आपूर्ति अपर मुख्य अधिकारी भंडार तत्काल लें। वार्ड में बाई पैप व वेंटिलेटर की व्यवस्था जल्द की जाए। इस दौरान एसीएमओ डॉ. ललित कुमार व स्वास्थ्य एवं शिक्षाधिकारी लालबहादुर यादव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed