{"_id":"60f5b62b8ebc3e61c8551189","slug":"health-unnao-news-knp641225320","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई केंद्रों पर वैक्सीन खत्म, लौटे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई केंद्रों पर वैक्सीन खत्म, लौटे लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। कई केंद्रों पर वैक्सीन कम पड़ने पर लोगों को बिना टीका लगवाए लौटना पड़ा। जिला अस्पताल समेत 17 स्थानों पर टीकाकरण हुआ।
शहर के इंद्रानगर और अब्बासबाग में वैक्सीन खत्म होने पर लोगों को लौटना पड़ा। वहीं पुरवा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समेत नौ स्थानों पर कोविड टीकाकरण हुआ। कस्टोलवा, दलीगढ़ी, जोतपुर, शीतलगंज में वैक्सीन खत्म होे जाने से लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ा। सीएचसी प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि 800 डोज वैक्सीन आई थी। वह खत्म हो गई। सफीपुर के पीरजादगान स्थित खानकाहें सफविया में कोविड टीकाकरण कैंप में वैक्सीन कम पड़ने पर सौ लोगों को लौटना पड़ा। वैक्सीन की उपलब्धता के अनुसार सिर्फ 217 लोगों को ही टीके लगे। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. शरद वैश्य ने वंचित रह गए लोगो को आश्वस्त किया वैक्सीन उपलब्ध होते ही फिर कैंप लगाया जाएगा। टीकाकरण अभियान में सोमवार को सबसे अधिक टीका मियागंज में 1117 लोगों ने लगवाया। दूसरे नंबर पर बांगरमऊ में 1107 व हसनगंज में 1095 लोगों को टीका लगाया गया। असोहा में 1033, जिला अस्पताल में 945, पुरवा में 942 व अचलगंज में 935 लोगों का टीकाकरण हुआ। नवाबगंज में 884, हिलौली में 845 व सिकंदरपुर सरोसी में 811 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। सुमेरपुर में 805, बीघापुर में 793, शुक्लागंज में 781, औरास में 660, सफीपुर में 641 लोग टीका लगवाने के लिए आगे आए। गंजमुरादाबाद में 639 व फतेहपुर चौरासी में 625 लोगों ने कोविड का टीका लगवाया।
नवाबगंज। दस गांवों में आशाखेड़ा, बाबाखेड़ा, मौहारी, कुशेहरी मकदूमपुर, भैसौरा, रुदवारा, कपूरखेड़ा, ढकिया, हिम्मतगढ़ में टीकाकरण कैंप लगाया गया। इसमें 884 लोगों ने टीका लगवाया। प्राथमिक स्कूल में संचालित कैंप में ग्रामीण ने पहले टीकाकरण करवाने की होड़ कर शिक्षक से ही भिड़ गया। इससे कुछ देर के लिए टीकाकरण भी प्रभावित हुआ।

जिला अस्पताल में कोविड वैक्सीनेशन के लिए लगी भीड़। संवाद- फोटो : UNNAO
विज्ञापन