{"_id":"60e89d898ebc3e73775efe2c","slug":"health-unnao-news-knp6392684129","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ कर्मियों ने दो घंटे नहीं किया काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ कर्मियों ने दो घंटे नहीं किया काम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। चिकित्सा स्वास्थ्य महासंघ के आह्वान पर स्वास्थ्य विभाग के अलग-अलग संवर्ग के लोगों ने तीन सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। सुबह दो घंटे कार्य बहिष्कार किया। तीन दिन में मांगें पूरी न होने पर 12 जुलाई को लखनऊ में स्वास्थ्य महानिदेशालय का घेराव करने की चेतावनी दी है।
डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार सिंह ने कहा कि कोरोना महामारी की तीसरी लहर को ध्यान में रखते हुए नीतिगत स्थानांतरण निरस्त किया जाए। केवल स्वयं के अनुरोध पर समायोजन किया जाए। पुरानी पेंशन के साथ डीए बहाल किया जाए। इन तीन मांगों को लेकर पहले भी प्रदर्शन किया जा चुका है। सरकार सुनवाई नहीं कर रही है। इसी के विरोध में शुक्रवार को भी दो घंटे काम का बहिष्कार किया गया। सुबह 8 से 10 बजे तक चले बहिष्कार में इमरजेंसी सेवाओं को बहाल रखा गया।
जिला मंत्री डॉ. आनंद सिंह ने कहा कि 10 जुलाई को भी दो घंटे कार्य बहिष्कार करेंगे। समाधान न होने पर 12 जुलाई को लखनऊ में स्वास्थ्य महानिदेशालय कार्यालय का घेराव किया जाएगा। इस दौरान संजय बहादुर, महेंद्र सिंह, नवीन सिंह, अरुण यादव, रामकुमार, संध्या, सरला, सविता, राजीव मौजूद रहे।