फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   health

जिले में कोरोना मरीजों की संख्या फिर शून्य

Sat, 26 Jun 2021 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
health
उन्नाव। छह दिन में दूसरी बार जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या शून्य आई है। कोरोना संक्रमण कम होने से विभागीय अधिकारियों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

हालांकि अभी लखनऊ में लंबित सैंपल की रिपोर्ट में आने पर संक्रमितों की संख्या बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।
जिले में 19 जून को कोरोना संक्रमितों की संख्या शून्य आई थी। यह संख्या 93 दिन बाद आने से सभी ने राहत की सांस ली थी। उसके बाद 20 व 21 जून को पांच-पांच, 22 व 23 जून को चार-चार व 24 जून को दो कोरोना संक्रमित मिले थे। शुक्रवार को कोरोना की आई रिपोर्ट में दोबारा संख्या शून्य आई है। जिले में अब तक 14 हजार 955 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसमें 237 मरीजों की मौत हुई है। 14 हजार 666 मरीजाें की हालत में सुधार हुआ है। लखनऊ आरटीपीसीआर भेजे गए सैंपलों में 2325 सैंपलों की रिपोर्ट का अभी विभाग को इंतजार है। सीएमओ कैप्टन डॉ. आशुतोष कुमार ने बताया कि पांच मरीजों की हालत में सुधार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed