{"_id":"60b242c78ebc3e14c7338b65","slug":"health-unnao-news-knp631003680","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी में अच्छे इलाज के लिए दिए एक करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी में कमियों को दूर करने के निर्देश देते राज्यमंत्री मोहसिन रजा। साथ में डीएम व सीएमओ।
- फोटो : UNNAO
Link Copied
सफीपुर। लोगों को सीएचसी में जल्द अच्छा इलाज मिलने लगेगा। ऑपरेशन थियेटर उच्चीकृत होगा। ऑकसीजन प्लांट भी लगाया जाएगा। इमरजेंसी में ट्राम सेंटर जैसी व्यवस्थाएं मिलेंगी। हज एवं वक्फ राज्यमंत्री ने गोद लेने के बाद सीएचसी की व्यवस्थाएं सुधारने के लिए अपनी निधि से एक करोड़ रुपये दिए हैं। उन्होंने डीएम व सीएमओ से जल्द काम शुरू कराने के लिए कहा है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के सभी विधायकों से स्वास्थ्य केंद्रों को गोद लेने के आह्वान पर हज एवं वक्फ राज्यमंत्री मोहसिन रजा ने सीएचसी को गोद लिया है। शनिवार को वह लखनऊ के एक निजी अस्पताल की लैब टेक्नीशियन की टीम के साथ स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। इमरजेंसी में ट्रामा सेंटर जैसी व्यवस्थाएं व ऑपरेशन थियेटर को उच्चीकृत करने पर जोर दिया। कोरोना संक्रमण को देखते हुए ऑक्सीजन प्लांट लगवाने की भी बात कही। राज्यमंत्री के साथ आए पैथोलॉजिस्ट ने मौजूद उपकरण देखे। रखरखाव सही नहीं मिला। डॉक्टरों की ओपीडी के कमरों को भी सही से तैयार कराने के निर्देश सीएमओ को दिए हैं। राज्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में मॉडल के रूप में पहचान वाली सीएचसी बननी चाहिए। डीएम रवींद्र कुमार व सीएमओ कैप्टन डॉ. आशुतोष कुमार से कहा कि व्यवस्थाएं ऐसी करवाई जाएं कि मरीजों को रेफर न करना पड़े। उन्हाेंने जल्द काम शुरू कराने के लिए कहा है। सफीपुर से निकलते समय पटरी दुकानदारों को राशन बैग भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।