फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   health

सांसद ने निधि से दिए सौ कंसंट्रेटर

Sat, 15 May 2021 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
health
उन्नाव। सांसद साक्षी महाराज ने निधि से सौ आक्सीजन कंसंट्रेटर खरीदने के लिए डीएम व सीडीओ को पत्र भेजा है। पत्र में कहा है कि कंसंट्रेटर की खरीद कराकर जरूरत के अनुसार स्वास्थ्य केंद्रों में भेजने की व्यवस्था करें।
विज्ञापन

साक्षी महाराज ने पत्र में कहा है कि उनके काफी प्रयास के बाद भी ऑक्सीजन प्लांट लगाने की व्यवस्था नहीं हो पा रही है। पीएमओ से एक आक्सीजन प्लांट स्वीकृत कराया है। इसके बाद भी तात्कालिक रूप से कोरोना पीड़ितों को इसका संभावित लाभ दिखाई नहीं देता है। तत्काल लाभ दिलाने के उद्देश्य से आक्सीजन कंसंट्रेटर कारगर साबित हो सकते हैं। इसलिए उनकी निधि से सौ मेडिकल आक्सीजन कंसंट्रेटर तत्काल मंगवाने की व्यवस्था करें। इसके लिए नई दिल्ली की फर्म विकास लाइट वर्ल्ड प्राइवेट लिमिटेड को निधि से 76 लाख रुपये का भुगतान कर तुरंत कंसंट्रेटर मंगवाएं। इसके बाद जरूरत के मुताबिक अस्पतालों को मुहैया करा दिए जाएं।
विज्ञापन

सांसद ने पत्र में यह भी बताया है कि उन्होंने टेस्टिंग के लिए एक कंसंट्रेटर प्रशासन को उपलब्ध कराया है। इस कंसंट्रेटर से एक बार में दो मरीजों को आक्सीजन दी जा सकती है। पोर्टेबल होने के कारण बीमार को घर पर भी दिया जा सकता है। मुख्य विकास अधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने बताया कि सांसद का प्रस्ताव आया है। अनुमोदन के लिए डीएम के पास भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही फर्म को पैसा देकर आक्सीजन कंसंट्रेटर की खरीदारी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed