{"_id":"609ebfd78ebc3e74f612ce83","slug":"health-unnao-news-knp628432687","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से सपा नेता समेत पांच की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से सपा नेता समेत पांच की मौत
विज्ञापन
उन्नाव। जिले में कोरोना से सपा नेता सहित पांच लोगों की मौत हो गई। 50 और लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं।
सपा नेता मनीषा दीपक(49) एक महीने पहले कोरोना से ग्रसित हुई थीं। दिल्ली के एक अस्पताल में शुक्रवार सुबह उनकी मौत हो गई। सरस्वती मेडिकल कॉलेज में सफीपुर के पारा निवासी बूटा सिंह (80) को नौ मई को, बीघापुर तहसील के बारा गांव के रामकुमार (65) को 10 मई, पुरवा के मिश्रीखेड़ा के रामप्रसाद (63) को 13 मई और आदर्श नगर की रजनी देवी (47) को 27 अप्रैल को भर्ती कराया गया था। शुक्रवार को सभी की मौत हो गई। कोविड जांच की आई रिपोर्ट में नवाबगंज में चार, सफीपुर में पांच, हसनगंज में तीन, सिकंदरपुर सरोसी में छह लोग संक्रमित मिले हैं। सिकंदरपुर करन में पांच, बीघापुर में एक, औरास में एक, सुमेरपुर में तीन, पुरवा में एक, मियागंज में सात, गंजमुरादाबाद में एक, शहर के अलग-अलग मोहल्लों में 12 व शुक्लागंज में एक कोरोना संक्रमित मिला है। सीएमओ कैप्टन डॉ. आशुतोष कुमार ने बताया कि जिले में 332 लोग कोरोना से स्वस्थ हुए हैं। इसमें सरस्वती मेडिकल कॉलेज के दो मरीज व होम आइसोलेशन के 330 मरीजों की हालत में सुधार हुआ है।
जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती दो मरीजों का ऑक्सीजन स्तर कम पड़ने पर उनकी मौत हो गई। सदर तहसील के राजेपुर पतारी निवासी मनोज (53) व अजगैन निवासी अरुण कुमार (45) को ऑक्सीजन स्तर कम होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया।