फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   health

कोरोना से वृद्ध की मौत, सांस में दिक्कत पर तीन ने दम तोड़ा

Tue, 11 May 2021 10:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
health
उन्नाव। कोरोना से जिले में वृद्ध की मौत हो गई। सांस लेने में दिक्कत पर इमरजेंसी में भर्ती कराए तीन लोगों ने दम तोड़ दिया। बिछिया स्वास्थ्य केंद्र में तैनात डॉक्टर सहित 68 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। 419 मरीजों की हालत में सुधार हुआ है।
विज्ञापन

सिकंदरपुर सरोसी ब्लॉक के गांव खटई निवासी राममनोहर (65) को बुखार व सांस लेने में तकलीफ होने पर परिजनों ने कोविड जांच कराई थी। संक्रमित मिलने पर नवाबगंज के सरस्वती मेडिकल कॉलेज कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उधर, हसनगंज तहसील के गांव सुबेदारखेड़ा निवासी कमलेश कुमार (45), गांधीनगर मोहल्ले के देवनारायण (45) और जमीर (65) का ऑक्सीजन स्तर घटने पर सोमवार को परिजनों ने इमरजेंसी में भर्ती कराया था। मंगलवार को इलाज के दौरान तीनों ने दम तोड़ दिया। सीएमएस डॉ. बीबी भट्ट ने बताया कि इन तीनों मरीजों का ऑक्सीजन स्तर काफी घट गया था। इससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

संक्रमितों में बिछिया सीएचसी में डॉक्टर के साथ नवाबगंज में दो, पुरवा में तीन, सफीुपर में एक, मियागंज में एक, असोहा में एक, सिकंदरपुर सरोसी में एक संक्रमित मिला है। बीघापुर में 10, औरास में एक, बांगरमऊ में एक, गंजमुरादाबाद में आठ, बिछिया में पांच, हसनगंज में चार, सिकंदरपुर कर्ण में चार, सुमेरपुर में दो, शहर के अलग-अलग मोहल्लों में 15 व शुक्लागंज में आठ कोरोना संक्रमित मिले हैं। सीएमओ कैप्टन डॉ. आश्ुातोष कुमार ने बताया कि सबसे अधिक संक्रमित आरटीपीसीआर से 42 व अन्य लैब से जांच कराने वालें में 18 लोग शामिल हैं। मरीजों की हालत में सुधार होने वालों में कोविड अस्पताल से दो व होम आइसोलेशन के 417 मरीज शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed