फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   health

जिले में 1271 स्वास्थ्य कर्मियों को लगा टीका

Thu, 04 Feb 2021 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
health
जिला अस्पताल में कोविड वैक्सीन लगवाता स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : UNNAO
उन्नाव। जिला अस्पताल सहित 14 स्वास्थ्य केंद्रों पर चौथे चरण के पहले दिन हुए टीकारण में 1271 स्वास्थ्य कर्मियों समेत सीएमओ को टीका लगाया गया। गुरुवार को 99.04 फीसदी स्वास्थ्य कर्मियों ने टीका लगवाया। इन्हें अब 28 दिन बाद दूसरा टीका लगेगा।
विज्ञापन

सरकारी स्वास्थ्य कर्मियों के साथ आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी व प्राइवेट स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगा। 1279 के सापेक्ष 1271 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगा। जिला पुरुष अस्पताल सहित अचलगंज, हसनगंज, नवाबगंज, मियागंज सीएचसी, असोहा, बिछिया, बीघापुर, फतेहपुर चौरासी, गंजमुरादाबाद, हिलौली, सिकंदरपुर सरोसी, शुक्लागंज सुमेरपुर में टीकाकरण हुआ। शाम छह बजे तक लक्ष्य के सापेक्ष 99.4 फीसदी स्वास्थ्य कर्मियों ने टीकाकरण कराया। सीएमओ कैप्टन डॉ. आशुतोष कुमार ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। कोविड टीकाकरण के प्रभारी डिप्टी सीएमओ डॉ. नरेंद्र सिंह ने बताया कि 5 फरवरी को भी टीकाकरण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed