{"_id":"6005d0bc8ebc3e319451ca9b","slug":"health-unnao-news-knp606768534","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्ड फ्लू की आशंका में 88 सैंपल लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्ड फ्लू की आशंका में 88 सैंपल लिए
विज्ञापन
औरास में बर्ड फ्लू की जांच के लिए मुर्गे का सैंपल लेते चिकित्सक।
- फोटो : UNNAO
उन्नाव। बर्ड फ्लू को लेकर पशुपालन विभाग अलर्ट है। विभाग रोजाना पोल्ट्री फार्मों का निरीक्षण करा रहा है। सोमवार को फिर से जिले में सघन चेकिंग अभियान चलाकर 88 सैंपल लेकर जांच के लिए बरेली भेजे गए।
सोमवार को पूरे जिले में पोल्ट्री फार्मों की जांच के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। पशु चिकित्सा विभाग की रैपिड रिस्पांस टीम में शामिल पशु चिकित्साधिकारियों ने सिकंदरपुर सरोसी, सिकंदरपुर करन, बीघापुर, शुक्लागंज, हसनगंज, सफीपुर, बांगरमऊ आदि में संचालित 107 पोल्ट्री फार्मों का निरीक्षण किया।
इस दौरान मुर्गियों के नाक व गले के सीरम के 88 सैंपल भरे। नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भी भेजा गया। चिकित्सकों ने संचालकों को पोल्ट्री फार्मों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। कहा कि अगर कोई मुर्गा बीमार पड़े तो इसकी जानकारी तुरंत उपलब्ध कराएं। किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. पीके सिंह ने बताया कि सोमवार को विभिन्न टीमों ने पोल्ट्री फार्मों का निरीक्षण किया। इस दौरान 88 सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए। पक्षी विहार में भी निगरानी बढ़ा दी गई है। टीमों ने पक्षी विहार जाकर पक्षियों की स्थिति का जायजा लिया है।