{"_id":"5fb3c8918ebc3e9c02168a89","slug":"health-unnao-news-knp594546221","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रसव के बाद नवजात बच्ची की मौत, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रसव के बाद नवजात बच्ची की मौत, हंगामा
विज्ञापन
नवजात की मौत पर घटना की शिकायत लेकर थाने जाते परिजन।
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीघापुर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव के बाद नवजात बच्ची की मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने एएनएम पर रुपये मांगने का आरोप लगाया। रुपये न देने के कारण लापरवाही का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
थाना क्षेत्र के गांव पहाड़पुर सुबस निवासी कोमल देवी पत्नी दीपू का आरोप है कि मंगलवार की रात करीब एक बजे प्रसव पीड़ा होने पर परिजन उसे एंबुलेंस से पीएचसी लेकर आए। प्रसूता कोमल ने पुलिस को तहरी देकर आरोप लगाया कि यहां तैनात एक एएनएम ने प्रसव के नाम पर 7 हजार रुपये की मांग की। रुपये न देने पर एएनएम ने प्रसव कराने से मना कर दिया। रात अधिक होने से परिजन वहीं भर्ती कराए रहे। मंगलवार सुबह करीब 7 बजे कोमल ने नवजात बच्ची को जन्म दिया। लेकिन कुछ देर बाद ही बच्ची की मौत हो गई।
मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया। पुलिस ने समझाकर शांत कराया। इसके बाद पीड़िता ने एएनएम के खिलाफ को तहरीर दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पीड़िता ने इसकी शिकायत सीएम पोर्टल पर करने के साथ सीएमओ से भी की। बीघापुर थाना प्रभारी निरीक्षक जावेद अख्तर ने बताया कि एएनएम के खिलाफ तहरीर मिली है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
पीएचसी प्रभारी डॉ. पंकज पांडेय ने बताया कि एएनएम ने उन्हें बताया था कि प्रसूता की हालत ठीक नहीं थी। इस पर परिजनों से जिला अस्पताल ले जाने को कहा गया था। लेकिन वह लोग जिला अस्पताल नहीं ले गए। बाद में महिला ने मृत बच्ची को जन्म दिया था। रुपये मांगने का आरोप गलत है। सीएमओ कैप्टन डा. आशुतोष कुमार ने बताया कि अभी शिकायती पत्र नहीं मिला है। मामले की जांच कराई जाएगी।