फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   health

कोरोना से पेशकार की मौत

Wed, 14 Oct 2020 08:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 08:12 PM IST
विज्ञापन
health
सफीपुर में कोरोना संक्रमित मरीज को कोविड अस्पताल ले जाते स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : UNNAO
उन्नाव। कोरोना से जिले में अपर जिला जज फास्ट्र ट्रैक कोर्ट में तैनात पेशकार की लखनऊ के एक नर्सिंगहोम में इलाज के दौरान मौत हो गई। एसीजेएम चतुर्थ कोर्ट में तैनात महिला स्टेनो सहित नौ की रिपोर्ट संक्रमित आई है। छह लोगों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीन को होम आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन

अपर जिला जज फास्ट्र ट्रैैक कोर्ट में तैनात लोक नगर निवासी 57 साल के पेशकार आठ दिन पहले कोरोना संक्रमित निकले थे। कोरोना के साथ अन्य बीमारियां होने पर परिजन उनका इलाज लखनऊ के एक नर्सिंगहोम में करा रहे थे। मंगलवार देर रात उनकी मौत हो गई। जिले में एंटीजन रैपिड टेस्ट किट से हुई जांच में एसीजेएम चतुर्थ कोर्ट में तैनात महिला स्टेनो, अचलगंज में दो युवक, औरास में 42 साल का युवक, सफीपुर में दो युवक संक्रमित निकले। कानपुर और लखनऊ की लैब में जांच कराने वाले चार लोग भी कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। सीएमओ कैप्टन डॉ. आशुतोष कुमार ने बताया कि जिले में अब तक 3251 संक्रमित मिल चुके हैं। इसमें स्वस्थ होने पर 2761 मरीजों को घर भेजा जा चुका है। 415 का इलाज चल रहा है। जिले में कोरोना से 75 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed