{"_id":"5f52871d8ebc3e537e3d508d","slug":"health-unnao-news-knp5807446143","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर कोतवाल समेत जिले में 29 कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर कोतवाल समेत जिले में 29 कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
औरास कस्बे में सैनिटाइज करते नगर पंचायत कर्मी।
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। जिले में शहर कोतवाल व बांगरमऊ में तैनात सिपाही सहित 29 की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित आई है। इसमें 19 संक्रमितों को कोविड अस्पतालों और 10 लोगों को होम आइसोलेट किया गया है।
जिले में एंटीजन रैपिड किट से हुई जांच में शहर कोतवाल के साथ बांगरमऊ कोतवाली में तैनात सिपाही, ताजपुर गांव निवासी 25 साल की युवती, 35 साल का युवक, मियागंज सीएचसी में 25 साल का युवक, सफीपुर में 25 साल का युवक, फतेहपुर चौरासी में 35 साल का युवक, शहर के कांशीराम में कैंप लगाकर हुई जांच में अलग-अलग मोहल्लों की 8 पुरुष व 4 महिलाएं, जिला अस्पताल के ट्रूनेट मशीन से 32 साल का युवक व शुक्लागंज के अलग-अलग मोहल्लों में 9 की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित आई है।
सीएमओ कैप्टन डॉ. आशुतोष कुमार ने बताया कि जिले में 29 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसमें 19 संक्रमितों को कोविड अस्पतालों व 10 को बिछिया, औरास के साथ नवाबगंज के श्रीराममूर्ति व बिछिया कोविड एलवन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
जिले में अब तक 2138 संक्रमित
जिले में अब तक 2138 संक्रमित मिल चुके हैं। स्वस्थ होने पर 1323 को घर भेजा जा चुका है। 763 का इलाज चल रहा है। इसमें 48 की मौत हो चुकी है। संक्रमितों में 78 प्रवासी हैं।