फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Eight medical store operators and municipal president adopt nine children suffering from TB

उन्नाव: आठ मेडिकल स्टोर संचालकों व नगर पालिका अध्यक्ष ने टीबी पीड़ित नौ बच्चों को लिया गोद

Tue, 19 Nov 2019 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Tue, 19 Nov 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
Eight medical store operators and municipal president adopt nine children suffering from TB
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
उन्नाव में आठ मेडिकल स्टोर संचालकों और नगर पालिका अध्यक्ष ने टीबी से पीड़ित नौ बच्चों को गोद लिया है। वह बच्चों की सेहत में सुधार का प्रयास करने के साथ इलाज पर भी नजर रखेंगे।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2025 तक देश को टीबी मुक्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने टीबी के खिलाफ मुहिम चला रखी है। इसके तहत जिले की प्रभारी मंत्री कमलरानी ने एक बच्चे को गोद लेकर अभियान की शुरुआत की थी। इसके बाद नगर पालिका अध्यक्ष ऊषा कटियार, श्रीलाल, शिव किशोर, अर्जुन वर्मा, संत प्रकाश यादव, परमेंद्र समेत आठ मेडिकल स्टोर संचालकों ने एक-एक बच्चे को गोद लिया है। गोद लिए गए बच्चों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराया गया।
विज्ञापन

जिला क्षय रोग अधिकारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि टीबी रोग से पीड़ित बच्चों का सरकारी अस्पताल में इलाज कराया जाएगा। बच्चों को सरकार हर माह पांच रुपये पोषण के रूप में देती है। हालांकि गोद लेने वाले लोग बच्चों की अतिरिक्त मदद करेंगे। सोमवार को बच्चों को गोद लेते वक्त उप जिला क्षय रोग अधिकारी मनीष मिश्रा, शिवचंद्र, विनोद कुमार यादव, नेहा श्रीवास्तव, बृजनंदन मिश्रा, कार्तिकेय प्रताप सिंह मौजूद रहे।

पोषण भुगतान की समीक्षा
जिला क्षय रोग अधिकारी नरेंद्र सिंह ने सोमवार को क्षय रोगियों को दिए जाने वाले पोषण भुगतान की समीक्षा की। इसके अलावा टीबी नोटिफिकेशन, एचआईवी स्टेटस की भी समीक्षा की। बैठक में मानक के अनुरूप अपनी यूनिट से संबंधित उपलब्धियों को एक सप्ताह में सुधारात्मक प्रयास करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed