{"_id":"6277f22d08861c2fa22287f8","slug":"hatya-ka-aaropi-giraftaar-unnao-unnao-news-knp695640491","type":"story","status":"publish","title_hn":"फॉलोअप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फॉलोअप
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में हत्यारोपी सुघर। संवाद
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफीपुर। एक लाख रुपये की उधारी देने से बचने के लिए बहाने से दोस्त को घर बुलाकर उसकी हत्या करने वाले दिव्यांग को पुलिस ने रविवार को कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। मृतक के भाई का आरोप है कि हत्या में दिव्यांग के अलावा और भी लोग शामिल हैं। उसने अन्य आरोपियों को सामने लाकर कार्रवाई की मांग की है।
कोतवाली क्षेत्र के मुरादापुर निवासी रमेश (45) को गांव में रहने वाले उसके दोस्त दिव्यांग सुघर ने शनिवार देर शाम बहाने से अपने घर बुलाया था। वहां शराब पिलाने के बाद वैशाखी से पीटकर उसकी हत्या कर दी थी। आरोप है कि सुघर ने रमेश से चार साल पहले एक लाख रुपये उधार लिए थे। रमेश लगातार सुघर से रुपये वापस मांग रहा था। रुपये न देने पड़े इसलिए सुघर से रमेश की हत्या कर दी। घटना के बाद रमेश के परिवार की महिलाओं की पिटाई से घायल सुघर की हालत में सुधार हो गया। रविवार को जिला अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।
रमेश के भाई सूरजपाल ने सुघर व अन्य के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। सूरजपाल ने कोतवाल चंद्रकांत से वारदात में शामिल अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। कोतवाल ने विवेचना के आधार पर आगे की कार्रवाई का भरोसा दिया है।