{"_id":"58ed22704f1c1b791ecf52de","slug":"hanuman-gunje-jaykare-temples-at-birth","type":"story","status":"publish","title_hn":"हनुमान जयंती पर मंदिरों में गूंजे जयकारे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हनुमान जयंती पर मंदिरों में गूंजे जयकारे
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
Updated Wed, 12 Apr 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला सिविल लाइन स्थित श्री बालाजी मंदिर में बालाजी की आरती उतारते महंत।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हनुमान जयंती पर हनुमान मंदिरों में श्री बालाजी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। भक्तों ने मंदिरों में शंखनाद किया और उन्हें छप्पन भोग का प्रसाद चढ़ाया। शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ रही।
चैत्र मास की पूर्णिमा के दिन श्री बालाजी महाराज का जन्मोत्सव मनाया जाता है। इसी क्रम में शहर के सिविल लाइन मोहल्ला स्थित श्री बालाजी मंदिर में मंदिर समिति की ओर से विशाल कन्याभोज व भंडारे का आयोजन किया गया।
मंदिर में बालाजी की आरती महंत गोपाल कृष्ण त्रिपाठी ने उतारी। इसके बाद बांगरमऊ विधायक कुलदीप सिंह सेंगर, सदर विधायक पंकज गुप्ता व बार अध्यक्ष सतीश कुमार शुक्ला ने कन्याओं को भोजन कराकर भंडारे का शुभारंभ किया। इस मौके पर डा. विकास मिश्रा, अमिता त्रिपाठी, शिवकुमार तिवारी, राजन, सुनील, मुन्नालाल, नरेश यादव, सूरज, शिवम सिंह, मोनू, सुशील यादव, धर्मेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
चकलवंशी स्थित परमार्थ धाम हनुमान मंदिर भिनकीपुर में हनुमानजी का जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बांगरमऊ विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने निर्णय पत्रिका का विमोचन किया। सुबह हनुमानजी का फूलों से भव्य श्रंगार किया गया। पूजन के बाद आचार्यों ने हवन कर आहुतियां दी। स्वामी राम स्वरूप ब्रह्मचारी ने भक्तों को बताया कि अंजनी पुत्र हनुमान जी ने प्रभु श्रीराम भक्ति की। उनके दर्शन मात्र से ही सारे पाप कट जाते हैं।
कार्यक्रम में पूर्व स्वास्थ्य निदेशक एलडी शुक्ल, पूर्व न्यायाधीश आरएन सिंह, अवधेश सिंह, राजा बेटा सहित सैकड़ों भक्तों ने श्री हनुमंत जी का जन्मोत्सव मनाया और भंडारे का आयोजन किया। इस भंडारे में बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। सुबह शुरू हुआ भंडारा देर शाम तक चलता रहा।
फतेहपुर चौरासी के ग्राम उरैहियन खेड़ा स्थित हनुमान मंदिर में पुजारी बाबू सिंह ने बताया कि हर वर्ष की भांति मंदिर में एक दिन पूर्व सोमवार को रामचरित मानस का पाठ प्रारंभ किया गया। मंगलवार को अखंड पाठ के समापन पर हनुमानजी का पूजन-अर्चन व कन्याभोज किया गया। शाम को राम राज्याभिषेक के साथ भंडारा आयोजित हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इसके अलावा फतेहपुर चौरासी, ग्राम झूलूमऊ, गोरीमऊ व ऊगू में भी हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।
गंजमुरादाबाद के गंभीरगिरि हनुमान मंदिर परिसर में हनुमानजी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा, राम स्तुति, आरती का कार्यक्रम हुआ। इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर भारी संख्या मे भक्तों ने भाग लिया। पुरवा के ग्राम मिर्जापुर सुम्हारी से भीखमपुर स्थित मंदिर तक धूमधाम से बालाजी की रथयात्रा निकाली गई। इसमें बालाजी की 21 झांकियां व बालाजी का रथ मौजूद था। इस मौके पर पूर्व प्रधान गंगाराम साहू, आरती साहू, प्रदीप, दिनेश, मितेश, अभिषेेक, दीपू, गुड्डी, रामकुमारी साहू, मीरा व अल्का साहू भी मौजूद रहे।