फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   half nala saf, waterlogging danger

बारिश आएगी तो जलभराव की मुसीबत लाएगी

Mon, 13 Jun 2022 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
half nala saf, waterlogging danger
उन्नाव। इस बार बरसात में शहर टापू न बने, इसके लिए नगर पालिका नालों की सफाई पर करीब पचास लाख रुपये खर्च कर रही है लेकिन इसमें औपचारिकता फिर मुसीबतों की बाढ़ ला सकती है। 15 जून तक शहर के सभी नाले साफ करने का लक्ष्य है लेकिन रविवार तक 76 में 37 नाले ही साफ हो पाए हैं। ऐसे में बारिश होने पर जलभराव की समस्या से जनता जूझी तो पालिका को माफ नहीं करेगी।
विज्ञापन

कभी संसाधनों की कमी तो कभी बजट का टोटा होने से नाला सफाई समय पर नहीं हो पाई। हालत ये है कि शहर के आधे नाले जाम पड़े हैं। 38 स्थान ऐसे चिह्नित किए गए हैं, जहां लोगों ने नाले पर दीवारें बना ली हैं। हालांकि नगर पालिका के अधिकारी ज्यादा मजदूर लगाकर सिल्ट सफाई कराने की बात कह रहे हैं लेकिन तीन दिन में ये काम मुश्किल है।
विज्ञापन

ये प्रमुख नाले जाम
अलाउल्ला नाला, मोतीनगर नाला, एबी नगर नाला और बाबूगंज नाले पर अधिकांश क्षेत्रों की जलनिकासी टिकी है। ये नाले जाम हैं, ऐसे में बारिश हुई तो शहर में जलभराव तय है। लोधनहार नाला, कांशीराम कालोनी नाला, मोती नगर नाला, शाहगंज नाला, कब्बाखेड़ा नाले की सफाई न होने से शहर में बारिश के बाद खासी दिक्कत खड़ी होती है। सिविल लाइन से लेकर कब्बाखेड़ा तक जलभराव हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका के प्रभारी ईओ/ एसडीएम सदर सत्यप्रिय सिंह ने बताया कि नालों की सफाई कराई जा रही है। प्रयास है कि इसी माह सफाई हो जाए। पालिका में कर्मचारियों की कमी के कारण एक निजी संस्था के माध्यम से श्रमिक लगाए गए हैं। जहां अतिक्रमण है, वहां सफाई कर्मियों की शृंखला बनाकर सिल्ट निकलवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed