फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Hail fell with rain, then farmers in trouble

बारिश संग गिरे ओले, फसल बर्बाद

Fri, 04 Feb 2022 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Hail fell with rain, then farmers in trouble
उन्नाव। एक बार फिर किसानों पर आफत की ओलावृष्टि हुई। गुरुवार शाम बीघापुर और सदर तहसील के कई क्षेत्रों में ओले गिरे। इससे सरसों की तैयार खड़ी फसल को नुकसान का खतरा बढ़ गया है। वहीं बारिश से जगह-जगह जलभराव से लोगों को आवागमन में मुश्किलें आईं।
विज्ञापन

गुरुवार को पूरे दिन हवाओं की रफ्तार तेज रही। तेज हवाओं से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को जहां अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस था, गुरुवार को घटकर 21 डिग्री पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान भी 10 से घटकर नौ हो गया।
विज्ञापन

शाम पांच बजे के करीब अचानक मौसम बदला और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। इसके साथ ही ओले गिरने लगे। इससे बचने के लिए लोग इधर-उधर भागने लगे। उधर, बीघापुर क्षेत्र में सबसे ज्यादा ओलावृष्टि हुई। सड़कों पर ओले बिछ गए। ग्रामीण क्षेत्रों में इससे सबसे ज्यादा नुकसान सरसों की फसल को हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी कुलदीप मिश्रा ने अभी इसी प्रकार का मौसम बना रहने की संभावना जताई है। बताया कि जहां पर ओलावृष्टि हुई है, वहां पर फसल नुकसान का सर्वे कराया जाएगा। इसके बाद जो फसल बीमा से बीमित हैं उनको मुआवजा दिलाया जाएगा।
इंसेट-1
बारिश से गलियों में भरा पानी
गुरुवार शाम को हुई एक घंटे की तेज बारिश से गांधीनगर, ईदगाह, इंद्रानगर, डीएसएन कालेज रोड, आदर्श नगर, हिरन नगर, पीडीनगर, कृष्णानगर, शिवनगर, सिविल लाइन, कब्बाखेड़ा, मौहारीबाग, कल्याणी सहित अधिकांश मोहल्लों में भीषण जलभराव हो गया है। शहर के बड़ा चौराहा, छोटा चौराहा, एबीनगर, धवनरोड, सिविल लाइन, डीएम आवास व पुलिस कप्तान आफिस और सदर चौकी के बाहर भी काफी पानी भर गया।

इंसेट-2
बारिश ने उड़ाई बिजली
तेज बारिश से कई विद्युत लाइन ब्रेकडाउन में चली गई। जिससे आवास विकास, किला, तालिबसराय, एबीनगर, पीडीनगर, मोतीनगर, बाबूगंज आदि मोहल्लों में बिजली संकट रहा। ग्रामीण इलाकों में बिजली की आपूर्ति ज्यादा खराब रही। गंजमुरादाबाद में तेज हवा के कारण सुबह 10 बजे बिजली कट गई। शाम को हवा कम होने के बाद जैसे ही विद्युत आपूर्ति बहाल की गई वैसे ही बारिश शुरू हो गई। जिससे बिजली फिर गुल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed